फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Take strict action against those who do feticide and murder

भ्रूण लिंग जांच व हत्या करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई: डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Take strict action against those who do feticide and murder
भ्रूण जांच व हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें
विज्ञापन

डीसी ने की एमटीपी एक्ट व पीएनडीटी एक्ट के तहत न्यायालय में चल रहे मामलों की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीसी पार्थ गुप्ता ने अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर एमटीपी एक्ट व पीएनडीटी एक्ट के तहत न्यायालय में चल रहे मामलों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भ्रूण जांच के मामलों पर पूर्ण रोक लगाने और कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कहीं पर भी भ्रूण जांच न होने पाए और भ्रूण जांच व कन्या भ्रूण हत्या में लिप्त लोगों को न बख्शा जाए। जो भी भ्रूण जांच करते और कन्या भ्रूण हत्या करते पकड़ा जाय उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई ठोस ढंग से अमल में लाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भ्रूण जांच करवाने वाले व गर्भपात करवाने वाले लोगों के खिलाफ एमटीपी एक्ट व पीएनडीटी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाती है। भ्रूण जांच करवाने वाले व गर्भपात करवाने वाले लोगों की सूचना देने वाले व्यक्तियों को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाता है तथा उसका नाम गुप्त रखा जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की है कि भ्रूण जांच करवाने वाले, कन्या भ्रूण हत्या करने या करवाने वाले लोगों के साथ इसमें सहयोग करने वालों लोगों की सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर दी जा सकती है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि न्यायालयों में पीएनडीटी एक्ट के तहत 33 केस तथा एमटीपी एक्ट के तहत 18 मामले चल रहे हैं। इस दौरान नगराधीश अशोक कुमार, सिविल सर्जन विजय दहिया, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शंकर लाल गोयल, मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी विपुल फ्लोर, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी दलजीत कौर सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed