फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Take advantage of Chief Minister's Vivah Shagun Yojana: DC

मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ उठाएं : डीसी

Wed, 24 Dec 2025 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 Dec 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Take advantage of Chief Minister's Vivah Shagun Yojana: DC
अंबाला। प्रदेश सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों की बेटियों और दिव्यांगजन की शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना संचालित की जा रही है। जानकारी देते हुए डीसी ने बताया कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सशक्त बनाने और बेटियों के विवाह को प्रोत्साहित करने की दिशा में सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि योजना के तहत अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति और टपरीवास जाति के लाभार्थियों, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है, की बेटियों के विवाह पर 71 हजार रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जाती है। वहीं पिछड़े वर्ग और सामान्य वर्ग के परिवारों, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है, की बेटियों की शादी के लिए 41 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। इसके अलावा सभी वर्गों की विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित, अनाथ महिलाओं एवं निराश्रित बच्चों की शादी के लिए 51 हजार रुपये की अनुदान राशि निर्धारित है, बशर्ते पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये प्रति वर्ष या उससे कम हो। योजना के अंतर्गत यदि विवाह में दोनों वर-वधू दिव्यांग हैं तो 51 हजार रुपये और यदि केवल एक वर या वधू दिव्यांग है तो 41 हजार रुपये की सहायता दी जाती है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि खिलाड़ी महिला, चाहे किसी भी जाति से हों और जिनकी पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये तक है, उन्हें भी 41 हजार रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि यह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ा सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed