फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Take a pledge of the integrity and unity of the nation: Subhash Gaur

राष्ट्र की अखंडता और एकता का लें संकल्प : सुभाष गौड़

Sun, 17 Aug 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 17 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Take a pledge of the integrity and unity of the nation: Subhash Gaur
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों को संबोधित करते मुख्य वक्ता। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की त्र्यंबकेश्वर महादेव मंदिर में संगोष्ठी हुई। संघ से डॉ. चमन धीमान ने शिरकत की। मुख्य वक्ता जिला संघ चालक प्रो. रमेश धारीवाल ने कहा कि अखंड भारत संकल्प दिवस मनाने के लिए हम सभी यहां पवित्र संकल्प के साथ एकत्रित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि यह केवल एक तिथि नहीं बल्कि गौरवशाली अतीत की याद, वर्तमान का जागरण व भविष्य का संकल्प है। अखंड भारत केवल भूगोल की परिभाषा नहीं है। यह हमारी संस्कृति, विचारधारा व आत्मा की अखंडता है। कभी यह भूमि हिमालय से सागर तक, कश्मीर से कन्याकुमारी तक और काबुल से लेकर रंगून तक एक ही सांस्कृतिक धारा में बंधी हुई थी।
विज्ञापन

यहां ज्ञान, विज्ञान, कला, साहित्य व आध्यात्मिकता का दीपक एक साथ जलता था। आज हम यह स्वीकार करते हैं कि विभाजन व सीमाएं केवल भौगोलिक रेखाएं हैं, लेकिन हमारी संस्कृति, भाषा, परंपरा व भाईचारे का बंधन सदा अटूट है। अखंड भारत का स्वप्न केवल मानचित्र पर रेखाएं खींचने का नहीं बल्कि दिलों को जोड़ने, मन को मिलाने, समृद्ध, शक्तिशाली व आत्मनिर्भर भारत बनाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकता का प्रसार करते हुए जाति, धर्म, क्षेत्र के भेद मिटाकर भाईचारे को मजबूत करें। इसके अलावा राष्ट्र सेवा करते हुए कर्म, समय व संसाधन राष्ट्र के उत्थान में लगाएं। खंड संघ संचालक सुभाष गौड़ ने कहा कि अखंड भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हम सभी अपने क्षेत्र में ईमानदारी, परिश्रम व देशभक्ति के साथ योगदान देंगे।

हम अलग हो सकते हैं, लेकिन विभाजित नहीं। हम विविध हो सकते हैं, परंतु बिखरे नहीं। हम सभी मिलकर यह संकल्प लें कि राष्ट्र की अखंडता, एकता व गौरव के लिए जीवनभर प्रयासरत रहेंगे। इस मौके पर नवदीप, प्रत्यूष गौड़, मेनपाल, विक्रम, सत्यवान, गुरप्रीत मारवा सक्षम, जसविंद्र धीमान, कविता शर्मा यमुनानगर, कनिका सिंगला, सुनिता मलिक, रीटा, मोनिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed