{"_id":"67e30d5794b3fd884006bcfe","slug":"tablets-returned-by-class-10-students-most-of-them-are-damaged-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-135083-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दसवीं के विद्यार्थियों के लौटाए टैबलेट, अधिकांश हो चुके खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दसवीं के विद्यार्थियों के लौटाए टैबलेट, अधिकांश हो चुके खराब
विज्ञापन
जगाधरी। हरियाणा बोर्ड की दसवीं की वार्षिक परीक्षा पूरी होने के बाद शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों से टैबलेट लेने शुरू कर दिए हैं। विभाग ने परीक्षा समाप्ति के पांच दिन के भीतर विद्यार्थियों से टैबलेट जमा करवाने के अध्यापकों को आदेश दिए थे। दसवीं की परीक्षा 19 मार्च को समाप्त हो चुकी हैं। परंतु परीक्षा के एक सप्ताह बाद आधे ही टैबलेट जमा हो पाए हैं जबकि अन्यों से टैबलेट लेने के लिए अध्यापक संपर्क कर रहे हैं।
वहीं, लौटाए टैबलेट में से अधिकांश खराब हो चुके हैं। अधिकांश टैबलेट में साफ्टवेयर और मदरबोर्ड की खराबी बताई जा रही है। खराब हो चुके में वह टैबलेट ज्यादा है, जिनके साॅफ्टवेयर और सेटिंग से छेड़छाड़ की गई है। बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से दसवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को ई-अधिगम योजना के तहत टैबलेट दिए गए थे।
इन टैबलेट में केवल विभाग की ओर से स्वीकृत एप व सॉफ्टवेयर ही चलते हैं। परंतु विद्यार्थियों ने बाजार से टैबलेट का सॉफ्टवेयर क्रैक करवा कर इनमें विभिन्न सोशल मीडिया एप, यू-ट्यूब इत्यादि एप चलाना शुरू कर दिया था। सॉफ्टवेयर क्रैक होने से इन टैबलेट में खराबी आने लगी थी। जिसे विद्यार्थी अपने स्तर पर ठीक करवा रहे थे। परंतु परीक्षा खत्म होने के बाद विभाग ने टैबलेट वापस मांग लिए हैं। विद्यार्थियों द्वारा लौटाए अधिकांश टैबलेट खराब है और इन्हें डाइट में जमा करवाया गया है।
विज्ञापन
सिम किए जाएंग बंद
ई-अधिगम योजना के तहत विद्यार्थियों को टैबलेट के साथ सिम भी दी गई थी। जिसमें विद्यार्थियों को दो जीबी डाटा प्रतिदिन मिलता था। विभाग की ओर से जारी सिम विद्यार्थियों के नाम पर ही है। इसलिए सभी विद्यार्थी सिम निकाल कर टैबलेट जमा करवाए रहे हैं। ऐसे में विभाग ने विद्यार्थियों की सूची बनाना शुरू कर दिया है। ताकि विद्यार्थियों की मिली सिम बंद करवाई जाए सके। विभाग यह सभी सिम बंद करवाएगा और अगली कक्षा के विद्यार्थियों के नाम पर नई सिम जारी करवाएगा।
खराब टैबलेट की बना रहे सूची
शिक्षा विभाग की ओर से सत्र 2024-25 के लिए दसवीं से 12वीं तक के कुल 21500 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए थे। जिसमें दसवीं में करीब 6500 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए हैं। परीक्षा के बाद विभाग की ओर से हाई स्कूल और 12वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से टैबलेट लिए जा रहे हैं। दसवीं और 12वीं में विद्यार्थियों की कुल संख्या करीब 13000 है जबकि 11वीं में करीब 8500 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए थे। दसवीं के अभी करीब 3000 टैबलेट ही वापस आए हैं जबकि शेष विद्यार्थियों से टैबलेट लेने की परीक्षा जारी है।
वर्जन
विद्यार्थियों से टैबलेट लिए जा रहे हैं। जमा हुए टैबलेट में काफी खराब है। जिनकी सूची बनाई जा रही है। खराब टैबलेट को लेकर अभी तक निदेशालय की ओर से कोई आदेश नहीं मिला है। निदेशालय के आदेशानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सिम बंद करवाने के लिए सूची तैयार की जा रही है। फिलहाल खराब टैबलेट को लेकर विभाग की ओर से निर्देश नहीं मिले हैं।
कर्णवीर सिंह राठी, जिला गणित विशेषज्ञ।