फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tablet without SIM box, 900 students away from online classes

Yamuna Nagar News: बिना सिम डिब्बा बने टैबलेट, 900 विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाओं से दूर

Thu, 03 Oct 2024 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 03 Oct 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Tablet without SIM box, 900 students away from online classes
जगाधरी। आधा शैक्षणिक सत्र समाप्त हो चुका है, लेकिन शिक्षा विभाग अभी तक 10वीं से 12वीं के सभी विद्यार्थियों ई-अधिगम नहीं बना पाया है। अभी तक सभी विद्यार्थियों को सिम नहीं मिल पाए हैं। जिससे विद्यार्थियों के टैबलेट डिब्बा बनकर रह गए हैं। सिम न होने से विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों के लिए टैबलेट मुसीबत बन गए हैं। चूंकि सिम से वंचित विद्यार्थी टैबलेट चलाने के लिए अपना सिम और डाटा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ विद्यार्थियों को इस ई-अधिगम योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। यही नहीं सिम न होने के कारण परीक्षा के दिनों में लगने वाली ऑनलाइन कक्षाएं भी विद्यार्थी नहीं लगा पा रहे हैं। जिले में अभी करीब 900 विद्यार्थियों के पास सिम नहीं है। ऐसे में वे स्कूल या घर पर वाई-फाई या अपने स्तर पर डाटा का बंदोबस्त कर टैबलेट का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। बता दें कि इस सत्र में 10वीं से 12वीं के कुल 23096 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा में ऑनलाइन कक्षाओं की जरूरत

विद्यार्थियों को घर पर भी पढ़ाई के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो और वे विषय जानकारी आसानी से हासिल कर सकें। इसी उद्देश्य के साथ ई-अधिगम योजना के तहत 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए थे। लचर व्यवस्था के कारण विद्यार्थियों को इस योजना का पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। वहीं परीक्षा से पहले अध्यापकों का चुनाव संबंधी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जिससे अधिकांश स्कूलों में पढ़ाई बाधित रही। अब परीक्षा के दिनों में विद्यार्थियों को अपने संशयों का दमन करने के लिए ऑनलाइन कक्षा की आवश्यकता है, लेकिन 900 विद्यार्थियों की पास सिम ही नहीं है। जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सिम से वंचित विद्यार्थी बिना ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल हुए बिना परीक्षा दे रहें हैं। इससे विद्यार्थियों का प्रदर्शन खराब हो सकता है।
------
23 हजार विद्यार्थियों को मिले टैबलेट

इस सत्र में 10वीं से 12वीं तक कुल 23096 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए हैं। नौवीं से दसवीं और स्कूल बदलने वाले विद्यार्थियों को नए सिम दिलवाए जाने थे। वहीं, स्कूल से चले गए 12वीं पास विद्यार्थियों के सिम बंद कर नए शुरू करवाए जाने थे। इस सत्र में 10वीं में कुल 7869 विद्यार्थियों को सिम व टैबलेट दिए जाने हैं। इनमें से पिछले महीने तक 7609 विद्यार्थियों को सिम मिल गए हैं और 260 विद्यार्थियों वंचित थे। वहीं, 11वीं कुल 8323 विद्यार्थियों को सिम व टैबलेट दिए जाने हैं। इनमें से 7410 को सिम मिल गए और 913 वंचित थे। जबकि 12वीं में कुल 6904 में 6656 को सिम मिली है और 248 विद्यार्थियों के पास सिम नहीं थे। पिछले महीने विभाग की ओर से 1421 विद्यार्थियों के लिए कंपनी को सिम के लिए रिक्वेस्ट भेजी गई थी। जिसमें से अभी करीब 500 विद्यार्थियों के लिए ही सिम जारी की गई है। जबकि 900 विद्यार्थी अभी भी इससे वंचित है।


----------

वर्जन
विद्यार्थियों की सिम के लिए कंपनी को रिक्वेस्ट भेजी गई थी। कुछ विद्यार्थियों को सिम जारी की गई है। अन्यों के लिए प्रकिया चल रही है। आधार कार्ड व घर का पता में त्रुटि के कारण दिक्कत आ रही है। जो जल्द दूर कर ली जाएगी। इस माह के मध्य तक सभी को सिम मिल जाएगी।
-कर्णवीर सिंह राठी, जिला गणित विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed