फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sweet corn and baby corn become the center of attraction, Yamunanagar

स्वीट कॉर्न और बेबी कॉर्न बने आकर्षण का केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sweet corn and baby corn become the center of attraction, Yamunanagar
मक्का फूड फेस्टिवल में प्रतिभागियों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव दामला में राष्ट्रपति से सम्मानित एवं प्रगतिशील किसान धर्मवीर कांबोज की अगुवाई में रविवार को देश के पहले मक्का फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस दौरान मक्का से बने उत्पादों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई।गांव दामला की महिलाओं व विद्यार्थियों ने भी अपनी रचनात्मकता से मक्का के अनेक व्यंजन तैयार किए,जिन्हें उपस्थित मेहमानों को परोसा गया। खासकर स्वीट कॉर्न, बेबीकॉर्न व मक्का का दूध काफी पसंद किया गया। फूड फेस्टिवल में आए प्रतिभागियों को अहमदाबाद स्थित सृष्टि संस्था की और से प्रमाणपत्र भी दिए गए।
मुख्य अतिथि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बीआर कांबोज ने कहा कि मक्का फूड फेस्टिवल एक क्रांतिकारी सोच का परिणाम है। इस आयोजन से मक्का के विभिन्न तरीके से उपयोग करने के विचार को बल मिलेगा और मक्का की मांग बढ़ेगी। जिससे इसका बाजार विकसित होगा और क्षेत्र के किसानों की आय बढ़ेगी। उन्होंने दामला के तीन बुजुर्गों अमरनाथ, राजाराम और साधुराम को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. सुजॉय रक्षित ने कहा कि इनोवेशन समाज की लाइफलाइन होती है और यह समाज में उत्साह बना कर रखती है। प्रगतिशील किसान धर्मबीर द्वारा सोचे गए इस नवोदित मक्का फूड फेस्टिवल के आयोजन से मक्का के बारे में जागरूकता बढ़ी है और यहां पहुंचे उच्चकोटि के वैज्ञानिक इस बात का साक्षात प्रमाण है कि इस विचार में दम है और यह बहुत आगे जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय मक्का अनुसंधान संस्थान से आए वैज्ञानिकों ने मक्का फूड फेस्टिवल के प्रतिनिधियों द्वारा तैयार की गई मक्का की विभिन्न रेसिपीज का अवलोकन किया और उसका आनंद लिया। इसमें मक्का का सूप, मक्का के पकौड़े, दूध, कचौड़ी, लिट्टी, समोसा, चटनी, रोटी और साग, कॉर्न स्टिक, लेमन कॉर्न स्टिक, कॉर्न कबाब, हलवा, पंजीरी, तिल्ला कुल्फी, रसमलाई, कैंडी, लड्डू और सूप और बहुत से अन्य व्यंजन प्रदर्शित किए गए। विभिन्न संस्थानों और विभागों से आए वैज्ञानिकों और अधिकारियों के सम्मान में मक्का से बने केक को भी काटा गया।

कार्यक्रम के संयोजक किसान धर्मवीर ने कहा कि मैंगो मेले की तर्ज पर मक्का मेले का आयोजन करने की काफी समय से योजना बनाई जा रही थी। इस मेले से क्षेत्र में मक्का की खेती को उत्साह मिलेगा। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दामला व सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक दामला के प्रधानाचार्य व प्राध्यापकों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर संस्थान के वाइस प्रेसिडेंट कर्नल कुलदीप सिंह राणा, हनी बी नेटवर्क के कोऑर्डिनेटर दर्शन लाल बावेजा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed