{"_id":"6081ce528ebc3ed201115465","slug":"swati-xi-won-the-football-sub-junior-trophy-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl67986080","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाति इलेवन ने जीती फुटबाल सब जूनियर ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाति इलेवन ने जीती फुटबाल सब जूनियर ट्रॉफी
विज्ञापन
फुटबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पेपर मिल फुटबाल ग्राउंड में चल रही दो दिवसीय सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता वीरवार को संपंन हो गई। यह प्रतियोगिता न्यू सिटी फुटबाल क्लब की तरफ से करवाई गई। स्वाति इलेवन ने सिमरन इलेवन को 2-1 से हरा ट्रॉफी पर कब्जा किया।
समापन पर मुख्यातिथि समाजसेवी अनिल चुघ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में यमुना ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर एवं अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी अर्जुन चौधरी रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर मैच शुरू करवाया। फाइनल मैच सिमरन इलेवन व स्वाति इलेवन के बीच खेला गया। दोनों टीमें निर्धारित समय में कोई भी गोल करने मे असमर्थ रही और खेल टाई ब्रेकर में आ गया। स्वाति इलेवन ने सिमरन इलेवन को 2-1 से हरा ट्रॉफी पर कब्जा किया। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इससे पहले सुबह तीसरे व चौथे स्थान का मुकाबला भी हुआ, जो प्रीति इलेवन व आरजू इलेवन के बीच खेला गया। इसमें मुख्यातिथि भारतीय फुटबॉल टीम के स्टार खिलाड़ी सुमित पासी उपस्थित रहे। प्रीति इलेवन ने आरजू इलेवन को 4-2 से हराया। इस टूर्नामेंट में प्रीति इलेवन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चौथे स्थान पर आरजू इलेवन रही।
विज्ञापन
भारतीय फुटबाल टीम के खिलाड़ी सुमित पासी ने खिलाड़ियों को बारीकियां बताई। उन्होंने कहा कि फुटबाल को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने की आवश्यकता है। पासी ने विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन फुटबाल खिलाड़ी पंकज चुघ ने किया।
इस दौरान न्यू सिटी फुटबाल क्लब के चीफ कोच प्रमोद कुमार, सहायक कोच अनिल कांत सिंह, जिला फुटबाल संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नरिंद्र चुघ, जिला फुटबाल संघ के सचिव राजेश भारद्वाज, सीनियर फुटबाल खिलाड़ी दलीप चंद, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय मास्टर फुटबॉल कोच एवं रेलवे में मंडल खेल सह सचिव जगाधरी वर्कशॉप में कार्यरत पंकज चुघ, अनिल कुमार, राज ठाकुर, सोहन लाल, सुनील कुमार बिला, रिंकू, चक्षु दता, सुखविंद्र सिंह, उदयभान ,सतीश सिंह, अनूप सैनी, मंगलेश शर्मा, आदित्य कुमार, आदि भारी संख्या में फुटबॉल खिलाड़ी उपस्थित रहे।