{"_id":"698b7e42932ba4cc6b0e0695","slug":"surya-namaskar-relieves-stress-harpreet-kaur-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-151185-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य नमस्कार से तनाव होता दूर : हरप्रीत कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य नमस्कार से तनाव होता दूर : हरप्रीत कौर
Wed, 11 Feb 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
गांव भोजपुर में विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करातीं आयुष सहायक हरप्रीत कौर। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। आयुष विभाग के निर्देशानुसार सूर्य नमस्कार अभियान के तहत गांव भोजपुर में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र आयुष सहायक हरप्रीत कौर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रतिभा भाटिया ने बताया कि आधुनिक जीवनशैली के चलते लोग व्यायाम से दूर होते जा रहे हैं और तनाव जैसी बीमारियों से प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में योग को जीवन में शामिल करना अत्यंत आवश्यक है।
डॉ. भाटिया ने कहा कि योग की वैश्विक मान्यता बढ़ रही है और सरकार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में सूर्य नमस्कार अभियान भी चलाया जा रहा है। सूर्य नमस्कार केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी वरदान है। योग सहायक हरप्रीत कौर ने उपस्थित ग्रामीणों को सूर्य नमस्कार की विधि और अभ्यास के महत्व से अवगत कराया।
श्वास पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है क्योंकि यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखता है बल्कि मानसिक एकाग्रता और संतुलन भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि यदि सूर्य नमस्कार को दिनचर्या में नियमित रूप से शामिल किया जाए तो यह तनाव कम करने और मानसिक शक्ति बढ़ाने में मदद करता है।