फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Surprised the audience by making a model in the exhibition

प्रदर्शनी में मॉडल बनाकर दर्शकों को किया चकित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 03:06 AM IST
विज्ञापन
Surprised the audience by making a model in the exhibition
सरकारी स्कूल में लगी प्रदर्शनी का निरीक्षण करते आयोजक। - फोटो : Yamuna Nagar
रादौर। कैंप में स्थित राजकीय आदर्श संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को आयोजित क्लस्टर लेवल पर साइंस मॉडल प्रदर्शनी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी की अध्यक्षता प्रवक्ता पंकज मल्होत्रा ने की। उन्होंने बताया कि इसमें विद्यार्थियों ने अलग-अलग टॉपिक पर अलग-अलग मॉडल तैयार किए हैं जिनमें हेल्थ एंड क्लियर नेस, रोबोटिक एंड ऑटोमेशन, वेस्ट मैनेजमेंट, मैथमेटिक्स, ट्रांसपोर्ट, एनवायरमेंट इको फ्रेंडली मेटेरियल्स पर तरह-तरह के मॉडल तैयार किए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में लगभग ती स्कूलों ने भाग लिया। जिनमें चांदपुर गवर्नमेंट स्कूल, मम्मिदी के गवर्नमेंट स्कूल व कैंप मॉडल स्कूल ने आदि शामिल हैं। कार्यक्रम में 41 विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. उषा नागी ने अपनी टीम के साथ मिलकर इस प्रदर्शनी में सभी मॉडल का निरीक्षण कर जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से मॉडल को लेकर प्रश्न पूछे। प्रदर्शनी में कक्षा एक से पांचवीं, छठवीं से आठवीं और नौवीं 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा एक से पांच में ऐश ने प्रथम स्थान, अंजली कुमारी ने दूसरा व मोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 6 से 8 में रोहित ने प्रथम स्थान, दीपांशु ने दूसरा स्थान व हर्षित, शुभम, हरजीत ने क्रमश: तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 से 12 की थीम्स रोबोटिक में रितिका दास व गर्विता ने प्रथम स्थान, अंशुल, राजन ने प्रथम स्थान व वासु, घनश्याम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हेल्थ एंड क्लीननेस में मनीष व प्रियंका ने प्रथम स्थान हासिल किया। वेस्ट मैनेजमेंट में प्रिया सैनी व सिमरन ने पहला स्थान हासिल किया। इको फ्रेंडली मैटेरियल में विष्णु ने प्रथम स्थान व अंकुश राहुल ने दूसरा स्थान हासिल किया। एनवायरमेंट एंड क्लाइमेट में हर्ष व पंकज ने पहला स्थान, सुमित व अनुराग ने दूसरा स्थान हासिल किया। वेस्ट मैनेजमेंट में रिया सैनी व सिमरन ने पहला स्थान हासिल किया। ट्रांसपोर्ट में सोनू व रितेश ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed