फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Supervisor of thermal power plant dies after being hit by tractor trolley

लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने थर्मल पावर प्लांट के सुपरवाइजर को कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Supervisor of thermal power plant dies after being hit by tractor trolley
Supervisor of thermal power plant dies after being hit by tractor trolley - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। बाड़ी माजरा रोड पर लकड़ी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दीनबंधू चौधरी छोटूराम थर्मल पावर प्लांट के सुपरवाइजर की मौत हो गई। हादसे के समय वह अपने सहकर्मी के साथ अलग बाइक पर ड्यूटी पर प्लांट में जा रहा था। बाड़ी माजरा के पास ट्रैक्टर आगे से उठकर सुपरवाइजर की बाइक से टकराया। इसके बाद उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरबंसपुरा कॉलोनी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह दीनबंधू चौधरी छोटूराम थर्मल पावर प्लांट में अपैक्स कम्पनी के तहत काम करता है। उसके साथ कन्हैया चौक के पास आदर्श नगर निवासी संदीप कुमार (32) भी प्लांट में सुपरवाईजर के पद पर नौकरी करता था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे रोज की तरह संदीप घर से ड्यूटी पर थर्मल पावर प्लांट आ रहा था। फव्वारा चौक के पास वह उसे मिला। इसके बाद वे दोनों अलग अलग बाइक पर प्लांट में आ रहे थे। जब वे बाडी माजरा के पास पहुंचे तो रास्ते मे काफी धुंध पड़ी हुई थी। तभी पीछे से लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली पीछे से आई।
विज्ञापन

आरोप है कि चालक अपने ट्रैक्टर को बड़ी लापरवाही से चला रहा था। ट्राली में लकड़ी भरी होने पर ट्रैक्टर आगे से उठकर चल रहा था। उसे देखते ही देखते आरोपी ट्रैक्टर चालक ने संदीप की बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर आगे से उठा। उठे हुए ट्रैक्टर का अगला पहिया संदीप के सिर में लगा। इससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद ट्रैक्टर उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आरोपी ट्रैक्टर चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। उसने आसपास के लोगों की मदद से संदीप को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसकी मौत होने की पुष्टि की। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। संदीप की मौत के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। उसकी मौत से दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। उधर जांच अधिकारी ओमप्रकाश का कहना है कि आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्जकर लिया गया है। नंबर के आधार पर चालक की तलाश कर रहे है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed