{"_id":"68a4d722821c04c6d2015c95","slug":"sunshine-in-the-morning-rain-in-the-afternoon-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-142471-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सुबह निकली धूप, दोपहर में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सुबह निकली धूप, दोपहर में बारिश
Wed, 20 Aug 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
बारिश के दौरान गुजरते वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में मंगलवार सुबह आसमान साफ होने से बहुत तेज धूप निकली। धूप इतनी तेज थी कि इसमें खड़ा होना भी मुश्किल हो गया। इससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं दोपहर के समय जिले में कहीं-कहीं आधे घंटे के लिए बारिश हुई।
बारिश होने उस क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बुधवार व वीरवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है।
दोपहर के समय अचानक आसमान में काले बादल घिर आए। जिससे तेज बारिश का अनुमान लगाया जाने लगा। बारिश तो हुई, लेकिन कहीं-कहीं। सभी जगह बारिश न होने से लोगों को थोड़ी उमस का सामना भी करना पड़ा। इसके बाद शाम तक कभी धूप निकलने तो कभी बादल छाने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
सरस्वती नदी का जलस्तर कम होने से भीलछप्पर, ककड़ौनी, चंदाखेड़ी व अन्य गांवों में खेतों से पानी घट रहा है। वहीं तीसरे दिन भी खेतों में बारिश का पानी भरा हुआ है। किसान पानी निकासी करने में जुटे हैं। जितना पानी निकलता है दोबारा बारिश होने से फिर पानी आ जाता है।