फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sun and clouds played hide and seek in Yamunanagar, possibility of rain today; cold increased due to lack of s

Yamunanagar: सूरज व बादलों की चली आंख मिचौली, आज बारिश की संभावना; धूप न निकलने धूप बढ़ी ठंड

Sun, 08 Dec 2024 05:50 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 08 Dec 2024 05:50 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह ज्यादा सर्दी रहेगी। पछुआ हवा चलने से सर्दी में इजाफा होगा। इस दौरान तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। ऐसे में सोमवार से वीरवार तक अधिकतम 19.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Sun and clouds played hide and seek in Yamunanagar, possibility of rain today; cold increased due to lack of s
ठंड का मौसम - फोटो : संवाद

विस्तार

ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार जिले का इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इस दौरान पूरा दिन सूरज व बादलों की आंख मिचौली चलती रही है। सही से धूप न निकलने के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा ठंड रही। जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। इस दौरान तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने दो दिन मौसम परिवर्तनशील बताया है। इस दौरान बूंदाबांदी के साथ बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


बारिश होने से सर्दी में इजाफा होगा और तापमान में गिरावट जारी रहेगा। विभाग के अनुसार इस बार न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। फिलहाल रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, शाम चार बजे के बाद आसमान काले बादलों से भर गया। इस दौरान हल्की धूप रही, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। जबकि दिनभर सर्द हवा चलती रही। शाम को सर्द हवा के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आलम ऐसा रहा कि छुट्टी का दिन होने के बावजूद देर शाम आठ बजे बाजारों में बहुत कम लोग देखने को मिली। जबकि देररात तक रोशन रहने वाले बाजार रात होते ही वीरान से नजर आने लगे। रात दस बजे चंद लोग ही सड़कों पर नजर आए।
विज्ञापन


सर्द हवाओं के कारण लोगों का पैदल व दोपहिया वाहनों पर चलना भी मुश्किल हो गया। चूंकि हवा के कारण हाथ पांव सुन्न होने लगे। इस दौरान काफी ठिठुरन रही, जिसके चलते अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह ज्यादा सर्दी रहेगी। पछुआ हवा चलने से सर्दी में इजाफा होगा। इस दौरान तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। ऐसे में सोमवार से वीरवार तक अधिकतम 19.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रहने की संभावना है। इसे बाद अधिकतम तापमान 20.1 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को दिन में हल्की बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में चिकित्सक बच्चों व बुजुर्गों का ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed