फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   suman behmani

Yamuna Nagar News: सामाजिक न्याय के प्रतीक थे डा. बीआर आंबेडकर- सुमन बहमनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
suman behmani
विज्ञापन




यमुनानगर। डॉ. बीआर आंबेडकर सोसायटी अशोक विहार जगाधरी द्वारा आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में अशोक विहार कॉलोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर निगम मेयर सुमन बहमनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित व डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। सोसायटी के प्रधान रविंद्र कुमार, सोमप्रकाश नंबरदार आदि ने मेयर बहमनी का कार्यक्रम में पहुंचने पर पुष्प गुच्छ व फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। मेयर सुमन बहमनी ने सभा को संबोधित करते हुए डॉ. आंबेडकर के जीवन और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने हमेशा सच का साथ दिया और जीवन भर वंचितों, शोषितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। वे केवल एक संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। मेयर ने कहा कि आज भी बाबा साहेब का मार्गदर्शन हम सभी को सत्य, समानता और न्याय के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed