फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sulfa was being transported to the prisoners, the jail administration caught it

Yamuna Nagar News: कैदियों को पहुंचाया जा रहा था सुल्फा, जेल प्रशासन ने पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Sulfa was being transported to the prisoners, the jail administration caught it
जेल में कैदियों को तोलिया में छिपाकर सुल्फा पहुंचाया जा रहा था। एक महिला तोलिया देने के बहाने कैदी को उसमें नशीला पदार्थ देकर गई, लेकिन जेल कर्मचारियों की मुस्तैदी से नशीला पदार्थ पकड़ा गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जेल के उप अधीक्षक वरुण कुमार ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को जेल में बंद गुरप्रीत की मां सामान देने के लिए जेल में आई थी। वह सामान देकर चली गई। कर्मचारियों ने सामान में से निकाल कर तोलिया की जांच की तो सामने आया कि तोलिया के किनारों में सुल्फा छिपाकर सिलाई लगाई हुई थी। गुरप्रीत से इस बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि यह तोलिया उसका नहीं है। यह तोलिया राजन का है। राजन ने कहा था कि उसकी मां को चोट लगी है। वह सामान लेकर नहीं आ सकती। इस पर उसकी मां उसका सामान लेकर आई थी। राजन से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह तोलिया उसी का है। उसने अपने साथी कुलदीप सिंह और अंकित के साथ मिलकर यह सुल्फा मंगवाया है। पुलिस ने मामले में चारों कैदियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed