फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sulabh toilets will be made, the city will be illuminated with LED lights

Yamuna Nagar News: सुलभ शौचालय बनेंगे, एलईडी लाइटों से जगमग होगा शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Sulabh toilets will be made, the city will be illuminated with LED lights
नगर निगम हाउस की साधारण बैठक वीरवार को मेयर मदन चौहान की अध्यक्षता में ग्रे पेलिकन में हुई। बैठक में जहां करोड़ों रुपये के विकास कार्य करने की अनुमति दी गई। वहीं, जनहित में शहर के सार्वजनिक स्थानों पर सुलभ शौचालय बनाने और सभी वार्डों के श्मशान घाटों के रास्ते पक्के करने व उनका विकास करने का एजेंडा पास किया गया। बैठक में सभी पार्षदों की सहमति से लगभग 35 प्रस्ताव पास किए गए। जल्द ही शहर 42408 स्ट्रीट लाइटों से जगमग किया जाएगा। वहीं नगर निगम एरिया के सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय बनाए जाएंगे। मेयर मदन चौहान ने बताया कि सभी वार्डों में नालियों से निकली गाद अब अधिक समय तक गलियों में नहीं रहेगी। इसे उठाने के लिए नगर निगम ने अलग से 11 ट्रैक्टर ट्रॉलियां मंगवाई है। एक से 11 वार्ड तक पांच व 12 से 22 वार्ड तक छह ट्रैक्टर ट्रॉलियां लगाई है। प्रत्येक वार्ड में एक दिन छोड़कर अगले दिन ट्रैक्टर ट्रॉली जाएगी। जहां सफाई कर्मियों द्वारा कचरा उठाया जाएगा।
विज्ञापन





- गणेश नगर में बने वेंडिंग जोन का नाम मनोहर वेंडिंग जोन रखा जाएगा।
- नेहरू पार्क व कुंडी तालाब पार्क का सुंदरीकरण किया जाएगा।
- वार्ड 12 के बाड़ी माजरा में बनाए जा रहे सामुदायिक केंद्र का नाम राजमाता अहिल्याबाई होल्कर रखा जाए।
- वार्ड 12 में वर्मा कांटा से लेकर एसटीपी तक नाले का निर्माण कार्य कराया जाए। इस पर दो करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है।
- वार्ड 12 के गांव गधौली का माजरा में पानी की निकासी के लिए बाडी माजरा के एसटीपी नाले का निर्माण किया जाएगा।
-वार्ड 13 में जम्मू कालोनी में श्मशान घाट के साथ लगती जमीन की पैमाइश कराकर उसकी चारदीवारी कराई जाए।
- वार्ड एक में आर्मी मैदान की चारदीवारी करवाने से कम हुई रास्ते की चौड़ाई बढ़ाई जाए।
- जगाधरी टाउन हॉल से लेकर हनुमान मंदिर तक स्कूल रोड का निर्माण कार्य कराया जाए।
- नगर निगम की जिन जमीनों पर अवैध कब्जे है, उन्हें निशानदेही कराकर हटवाया जाएगा।
- वार्ड 10 की शांति कॉलोनी में चिट्टा मंदिर खेड़ा से लेकर यमुना नहर तक नाले से अवैध कब्जे हटाकर कॉमर्शियल बेल्ट तैयार की जाए।
- 98 लाख की लागत से नगर निगम के पार्कों व धर्मशालाओं के बोर्ड लगाए जाएंगे।
- नगर निगम के हर वार्डों में निगम की खाली पड़ी जमीन की तारबंदी करवाई जाएगी।
- गांव पांसरा में नगर निगम की खाली जमीन पर बीसी चौपाल व रविदास धर्मशाला बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed