फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sukhmanpreet wins 'Kisme Kitna Hai Dum', Yamunanagar

सुखमनप्रीत बनीं ‘किसमे कितना है दम’ की विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sukhmanpreet wins 'Kisme Kitna Hai Dum', Yamunanagar
ट्राफी व प्रमाण पत्र दिखाती छात्रा सुखमनप्रीत कौर। - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। क्षेत्र की बेटी और गणपति कान्वेंट स्कूल की कक्षा छह में पढ़ने वाली छात्रा सुखमनप्रीत पंजाबी के रियल्टी शो ‘किसमे कितना है दम’ की विजेता बन गई हैं। इस शो के लिए स्कूल में ही ऑडिशन लिए गए थे, जिसमें सुखमनप्रीत कौर का चयन किया गया था। सुखमनप्रीत ने हिपहॉप एकल नृत्य में शानदार प्रस्तुति देकर प्रतियोगिता में जगह बनाई।
पिता रणदीप सिंह व मां अमनप्रीत कौर ने बताया कि सुखमनप्रीत को बचपन से डांस का शौक है। तीन-चार साल की आयु में सुखमन को नाचते देखा तो उन्होंने उसे प्रोत्साहित किया। आयु के साथ ही सुखमन का शौक बढ़ता गया। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले गणपति कान्वेंट स्कूल में विभिन्न प्रतिभाओं के लिए ऑडिशन लिए गए थे, जिसमें उनकी बेटी का चयन हिपहॉप एकल नृत्य में किया गया था।
विज्ञापन

विभिन्न चरण पार करते हुए सुखमनप्रीत क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। यमुनानगर के बाल भवन में क्वार्टर फाइनल राउंड हुआ। सुखमनप्रीत ने बेहतरीन प्रदर्शन करके सेमिफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल कुरुक्षेत्र में करवाया गया। यहां भी सुखमनप्रीत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और फाइनल में जगह बना ली। इस शो का फाइनल पंजाब के संगरूर में हुआ। सुखमनप्रीत के आकर्षक नृत्य ने निर्णायक मंडल व दर्शकों को बहुत प्रभावित किया। शानदार प्रस्तुति पर फिनाले में रीमिक्स पर प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखमनप्रीत कौर को नकद राशि, ट्राफी व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल पहुंचने पर सुखमनप्रीत कौर का प्रिंसिपल सीमा कटारिया व स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया और स्मृति चिन्ह् देकर सम्मान किया। प्रिंसिपल कटारिया ने कहा कि सुखमनप्रीत कौर की उपलब्धि का श्रेय उसकी कड़ी मेहनत, लगन को जाता है। उसने माता-पिता, स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में प्रतिभा छिपी होती है, आवश्यकता केवल सही समय पर सही अवसर मिलने की होती है। प्रिंसिपल ने अभिभावकों ने अपील करते हुए कहा कि वे बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करें और उन्हें प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed