फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sugarcane price will be Rs 400 per quintal in the year 2024: CM

साल 2024 में 400 रुपये प्रति क्विंटल होगा गन्ने का भाव : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane price will be Rs 400 per quintal in the year 2024: CM
हम राजनीति सेवाभाव की कर रहे हैं, पहले राजनीति में लोग कमाने के लिए आते थे। झूठ सच बोल कर चुनाव जीत जाते थे। चुनाव जीतने के बाद लोगों को भूल जाते थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति के मायने बदल दिए। उन्होंने खुद को यूं ही नहीं चौकीदार कहा। चौकीदार का मतलब होता है रखवाली। जब भाजपा की सरकार आई सभी ने सेवा भाव का संकल्प लिया था उसी संकल्प के आधार पर लोगों की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ये शब्द बिलासपुर में आयोजित हुए जनसंवाद कार्यक्रम के तहत कहे। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने हाल ही में गन्ना किसानों को एक बड़ा तोहफा देते हुए गन्ने के मूल्य में अभूतपूर्व वृद्धि करते हुए 372 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ा कर 386 रुपये प्रति क्विंटल किया है। इतना ही नहीं अभी से अगले वर्ष 2024 के लिए गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित कर दिया है, जो कि देश में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रदेश इस बारे में कल्पना भी नहीं कर सकता था कि गन्ने के भाव की घोषणा अगले वर्ष के लिए की जा सकती है। यह सरकार की किसान हितैषी सोच को दर्शाता है। जनसंवाद कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग द्वारा क्षेत्र में 2.39 किमी लंबी चार नई सड़कों के निर्माण कार्य का तथा भगवानपुर-लोहगढ़ साहिब गुरुद्वारा सड़क से एसजीपीसी गुरुद्वारा तक सड़क व लोहगढ़ नदी पर पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका बिलासपुर के साथ काफी गहरा रिश्ता है। वे लंबे समय तक यहां रहे हैं। यहां के मेलों, सरस्वती नदी व अन्य ऐतिहासिक स्थानों का नाम लेते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1985-86 में उन्होंने आदिबद्री से पिपली तक पैदल यात्रा की थी। विकास के नाम पर यहां पर कुछ नहीं था। नदी में से निकलते थे तो वहां पर ही रुकना पड़ता था, लेकिन आज यहां पर विकास कार्यों को तीव्रता से करवाने का काम किया गया है। पिछले 9 वर्षों में हमने रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करवाए हैं।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने एक युवक द्वारा गांव कानेवाला से देवधर के रास्ते पर नशे की गतिविधियां होने की शिकायत रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक को वहां पर नकेल कसने के निर्देश दिये और कहा कि जो भी इस गतिविधि में संलिप्त है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि जो भी नशे का व्यापार करता है, उसकी प्रॉपर्टी को अटैच कर आगामी कार्रवाई तुरंत अमल में लाएं। इसके साथ-साथ उन्होंने बिलासपुर से साढौरा रोड पर सरस्वती पुल पर जो नाका है, उसे भी वहां से हटाने के निर्देश दिए। पाबनी कलां गांव में आयोजित इस जन संवाद कार्यक्रम में सरपंचों व अन्य मौजिज लोगों द्वारा गांव में फिरनी के संबंध में रखी गई समस्या का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि साढौरा विधानसभा के सबसे अधिक आबादी वाले 5 गांवों की फिरनियों को पक्का किया जाएगा। पाबनी कलां के 5 वर्षीय तनिष्क और 65 वर्षीय ओम प्रकाश का जन्मदिन होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दोनों को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी और तनिष्क को चॉकलेट का डिब्बा भेंट कर आशीर्वाद भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिलासपुर के बाद साढौरा में कार्यक्रम के तहत सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देकर निपटान करने को कहा। साढौरा सीएचसी के खस्ताहाल भवन की जगह 50 बेड के अस्पताल का निर्माण करने बारे 9 साल पहले की गई घोषणा पर अभी तक नक्शा भी न बनाए जाने पर सीएम मनोहर लाल ने नाराजगी जताई और इस कार्य को जल्द पूरा करने का वादा किया। हालांकि सीएम द्वारा जवाब मांगे जाने पर सीएमओ डॉ. मनजीत सिंह को पता तक नहीं था कि सीएम ने इस बारे में कब घोषणा की थी। लेकिन सीएम ने अपनी घोषणा को याद करते हुए तमाम अड़चनों को जल्द ही दूर कराकर निर्माण जल्दी शुरू करवाने की घोषणा की।


इसके अलावा नगरपालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा व सभी पार्षदों की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साढौरा में सामुदायिक केंद्र बनवाने तथा देर शाम तक कई रूट पर बसों का संचालन करने को स्वीकृति प्रदान की। हालांकि रोडवेज के सब डिपो व उपमंडल की मांग पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके अलावा उन्होंने कस्बे में लाइब्रेरी खोले जाने को स्वीकृति प्रदान की। बेसहारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए सरावा गांव की पंचायत द्वारा कम से कम 10 एकड़ जमीन लीज पर दिए जाने की सूरत में सरकार द्वारा गौशाला का शेड बनाए जाने के अलावा वहां पशु चारा उपलब्ध किए जाने की घोषणा की। इस गोशाला के संचालन के लिए श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के अध्यक्ष सचदेव चुघ ने हामी भरी। लहाड़पुर के सरपंच महिंद्र ने दिवंगत सांसद रतन लाल कटारिया द्वारा उनका गांव गोद लिए जाने के बावजूद अभी तक कोई भी विकास कार्य शुरू न होने की समस्या रखी। संघौली के सरपंच ने डेरा बशीरा में पेयजल की समस्या बताई। नौ नवंबर को जन्मीं मेनका खेतरपाल, यशिका सैनी, अनुराग व मोहित का सीएम द्वारा अभिनंदन किया गया। लोगों द्वारा खेल स्टेडियम में सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग करने पर सीएम ने इस बारे में लिखित मांग पत्र भेजे जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed