{"_id":"60944e878ebc3ea1da335182","slug":"sugar-mill-security-guard-of-bike-rider-dies-due-to-tractor-trolley-collision-yamuna-nagar-news-knl69230092","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार शुगर मिल के सिक्योरिटी गार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार शुगर मिल के सिक्योरिटी गार्ड की मौत
विज्ञापन
यमुनानगर। नेशनल हाईवे 344 पर हरनौल चौक पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार सरस्वती शुगर मिल के सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुरुक्षेत्र के बबैण क्षेत्र के गांव बैरथली निवासी सतबीर के रूप में हुई। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे खेत में पलट गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
कुरुक्षेत्र के गांव बैरथली निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसके पिता सतबीर सिंह सरस्वती शुगर मिल में बतौर सिक्योरिटी गार्ड नौकरी करते थे। वीरवार सुबह उसके पिता सतबीर सिंह अपने घर से बाइक पर शुगर मिल के लिए निकले थे। नेशनल हाईवे 344 पर जब उसके पिता हरनौल कट पर क्रॉस करने लगे तो उसी समय सहारनपुर की तरफ से तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली आई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही व तेज रफ्तार से ट्रैक्टर ट्राली चलाते हुए एकदम से मंडेबर की तरफ मोड़ दिया और उसके बाइक सवार पिता को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से उसके पिता सड़क पर गिर गए और घायल होकर बेहोश हो गए। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर ट्राली भी सड़क किनारे खेतों में पलट गया। आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राली को मौका पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उसके पिता सतबीर सिंह को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
छप्पर थाना प्रभारी रायसिंह का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।