फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Success can be achieved with hard work

कड़ी मेहनत से हासिल कर सकते हैं मुकाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Success can be achieved with hard work
हरिओम शिव ओम पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान रादौर क्षेत्र की पहली महिला जज नियुक्त हुई अलाहर निवासी प्रेरणा आर्य को स्कूल की ओर से स्मृति चिह्न व बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। नवनियुक्त जज प्रेरणा आर्य ने कहा कि कड़ी मेहनत करके हम किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं। बच्चे कड़ी मेहनत करें तो वह भी बड़ी से बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। सफलता के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए दृढ़ निश्चय होना आवश्यक है। तभी कठिन से कठिन लक्ष्य को पाया जा सकता है। उसने जज बनने की बचपन से ठान ली थी। जिसको लेकर उसने कड़ी मेहनत की और अपनी मंजिल को हासिल किया। सभी अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करें। रोटरी क्लब के सचिव डॉ. एससी सैनी व स्कूल प्रिंसिपल सुमिता शुक्ला ने कहा कि प्रेरणा आर्य ने अपनी मेहनत व लगन से कामयाबी हासिल कर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है। प्रेरणा आर्य बच्चों के लिए प्रेरणा का काम करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल सुमिता शुक्ला ने की। मौके पर मैनेजमेंट सदस्य विनोद शर्मा खेड़ी, रजनीश कांबोज व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed