फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   subah se shaam tak jaam kee jad mein shahar

सुबह से शाम तक जाम की जद में शहर, अतिक्रमण हटाने के नाम पर हो रही खानापूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
subah se shaam tak jaam kee jad mein shahar
यमुनानगर। शहर में अतिक्रमण की समस्या लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। इसके चलते सुबह से शाम तक शहर की सड़कों पर लोग जाम में फंसे रहने को विवश हैं। अतिक्रमण हटाने के नाम पर हो रही प्रशासन की ओर से खानापूर्ति के चलते दुकान के आगे अतिक्रमण का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

जाम का सबसे बड़ा कारण सड़कों के दोनों तरफ किया गया अतिक्रमण है। इस कारण जो सफर पांच मिनट का होता है उसे लोग 20 से 25 मिनट में पूरा करते हैं। दुकानदारों ने दुकानों के आगे 10 से 15 फुट तक सामान फैला रखा है। खरीदारी करने आए लोगों को वाहन खड़ा करने की जगह नहीं मिल रही। लोग सड़क किनारे ही वाहन खड़ा कर देते हैं। सड़क के दो में से एक लेन तो वाहन पार्किंग का अड्डा बन गया है। शनिवार को नगर निगम की टीम सड़कों पर अतिक्रमण हटाने के लिए निकली तो दुकानों के आगे सड़क की जगह में टाइलें लगी मिलीं। शहर का सबसे व्यस्त व तंग मीरा बाई बाजार में दोनों तरफ दुकानदारों ने इतना अतिक्रमण कर रखा है कि सड़क पर चलने के लिए तीन फुट का रास्ता भी नहीं है। यह हाल तब है जब तीन दिन पहले इस बाजार से अतिक्रमण कटाया गया था।
विज्ञापन

बाक्स
छोटे दुकानदारों पर दिखा रहे धौंस, बड़ों पर मेहरबानी
शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम ने तीन टीमें बना रखी हैं। एक टीम को रेलवे स्टेशन से भगत सिंह चौक तक, दूसरी को भगत सिंह चौक से ईएसआई अस्पताल तक व तीसरी टीम को भगत सिंह चौक से वर्कशॉप रोड पर महाराणा प्रताप चौक तक अतिक्रमण हटाना है। टीमें अतिक्रमण तो हटा रही हैं, लेकिन इसमें खानापूर्ति हो रही है। दुकानदार टीम को देखते ही अपना सामान दुकान के अंदर कर लेते हैं। दिखावे के लिए किसी का बोर्ड उठा लेते हैं तो किसी का छोटा मोटा सामान। वह भी स्टोर में ले जाकर वापस कर देते हैं। जबकि बड़े शोरूम संचालकों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन स्थानों पर पक्का निर्माण कर किया गया अतिक्रमण
रेलवे स्टेशन रोड, वर्कशाप रोड, मीराबाई बाजार, महाराणा प्रताप चौक से जगाधरी वर्कशाप तक, जगाधरी का खेड़ा बाजार, रेलवे बाजार, प्यारा चौक, छोटी लाइन समेत कई ऐसी जगह हैं जहां पर लोगों ने अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रखा है। इतना ही नहीं दुकानों के आगे सड़क पर कई दुकानदारों ने रंग बिरंगी टाइल्स, एल्यूमीनियम की ग्रिल, ईंटों के थड़े बना रखे हैं। पार्षद विनोद मरवाह और देवेंद्र सिंह का कहना है कि सड़कों पर जाम से लोग बेहाल हैं। इसका विकल्प निगम को तलाशना चाहिए।

अतिक्रमण हटा रहे हैं: अनिल नैन
नगर निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल नैन का कहना है कि अतिक्रमण करने वालों को जागरूक किया जा रहा है कि वह सामान दुकान से बाहर न रखें। काफी सामान जब्त भी किया गया है। यदि फिर भी दुकानदार नहीं मानते तो दुकानों के आगे किए पक्के निर्माणों को तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed