{"_id":"96d2d5b59049eac6016c67265eee1789","slug":"studio-looted-five-lakhs-accesaries-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडियो में सेंधमारी, पांच लाख का सामान चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टूडियो में सेंधमारी, पांच लाख का सामान चोरी
यमुनानगर
Updated Sun, 29 Dec 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू मार्केट स्थित सागर स्टूडियो में शुक्रवार देर रात को चोराें ने दुकान की छत पर लगे शटर के ताले तोड़ कर पांच लाख रुपये का सामान चुरा लिया।
चोर दुकान से लाखों रुपये के कैमरे ले गए। साथ ही दुकान में लगे छह सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। हालांकि, चोरी की पूरी घटना दो अन्य सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
वहीं, स्टूडियो मालिक कोे चोरी का पता सुबह उस समय पता जब उन्होंने स्टूडियो खोला। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज जांच के लिए कब्जे में ले ली।
शास्त्री कालोनी निवासी राजिंद्र भल्ला ने बताया कि उसकी न्यू मार्केट में सागर स्टूडियो के नाम से दुकान है। हर दिन की तरह शनिवार सुबह जैसे ही वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। इससे उनके पैराें तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
जब राजिंद्र ने दुकान की ऊपरी मंजिल पर जाकर देखा तो शटर के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि चोरों ने पड़ोस के मकान की छत से चढ़कर दुकान की तीसरी मंजिल पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने सीढ़ियों पर लगे शटर के ताले तोड़कर दुकान में प्रवेश किया।
चोर दुकान से दो वीडियो कैमरे, तीन स्टिल कैमरे, 35 हजार रुपये की नगदी व अन्य सामान ले गए। दुकानदार का कहना है कि इस सामान की कीमत पांच लाख रुपये है। इस दौरान चोरों ने दुकान में लगे छह सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया, जबकि दो कैमरों तक चोरों की नजर नहीं गई।
जिससे उनकी इस पूरी वारदात का सच कैमरे में कैद हो गया। पुलिस मामला दर्जकर अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। शहर थाना प्रभारी अजीत कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।