फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students will read the lesson of traffic rules

Yamuna Nagar News: विद्यार्थी पढ़ेंगे यातायात नियमों का पाठ

Thu, 01 Feb 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 01 Feb 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Students will read the lesson of traffic rules
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ेंगे। इसके लिए स्कूलों में विशेष सत्र लगाया जाएगा। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक बनाने के लिए शिक्षा विभाग और यातायात पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत स्कूलों को यातायात नियमों को लेकर विशेष सत्र व सभा होगी।
यातायात पुलिस के अधिकारी व विशेषज्ञ विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम बताएंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क हादसों में कमी लाना है। इसकी शुरुआत कर दी गई है। जिले के सभी स्कूलों में चलाया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों के साथ अध्यापक व अन्य कर्मचारी भी भाग लेंगे। अभियान के तहत स्कूलों में पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, भाषण सहित अन्य गतिविधियां व प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा यह अभियान जिले की सभी राजकीय व निजी आईटीआई में भी चलाया जाएगा। स्कूलों में अभियान की शुरुआत कर दी गई है। जिसके तहत कार्यक्रम यातायात पुलिस प्रभारी, उपनिरीक्षक व अन्य अधिकारी पहुंच कर विद्यार्थियों को नियमों के बारे बताएंगे। यह अभियान परीक्षा की घोषणा होने तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने अभियान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं, जो जिले के सभी खंडों के स्कूलों में कार्यक्रम करवाना सुनिश्चित करेंगे। विभाग की ओर से शिक्षक महेंद्र सिंह कलेर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलेर ने कहा कि आए दिन सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। इसका कारण लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता न होना है। नई शिक्षा नीति में सड़क सुरक्षा व अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर प्रावधान है।
इसी के तहत यह अभियान हर साल चलाया जाएगा। इसमें स्कूलों में कार्यक्रम विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। प्रश्नोत्तरी से सड़क सुरक्षा नियमों के बारे उनका ज्ञान कौशल परखा जाएगा। इसके अलावा अन्य कई गतिविधियों से विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। विद्यार्थियों को नियमों के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है। स्कूलों के यह पाठ्यक्रम की तरह लिया जाएगा। इसका उद्देश्य सड़क हादसों में कमी लाना है।


विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक बनाने के लिए विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत स्कूलों में यातायात पुलिस के अधिकारी उन्हें नियमों के बारे बताएंगे। यह अभियान 15 फरवरी तक चलाया जाएगा। इसमें विषय विभिन्न गतिविधियां भी करवाई जाएंगी। - केएस संधावा, खंड शिक्षा अधिकारी, जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed