फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students will be given admission till November 30

30 नवंबर तक विद्यार्थियों दिया जाएगा प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Students will be given admission till November 30
आईटीआई दाखिला प्रक्रिया के सभी चरण पूरे होने के बाद अभी भी 96 सीट खाली हैं। दाखिला प्रक्रिया के लिए विभाग की ओर से पांचवां अतिरिक्त चरण भी चलाया गया।
विज्ञापन

बावजूद इसके आईटीआई का अंतिम चरण में भी सभी सीटें पूरी नहीं हो पाई। ऐसे में विभाग ने छठा चरण चलाने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत विद्यार्थियों के (ऑन द स्पॉट) आवेदन के साथ ही दाखिला दिया जाएगा। यह चरण 28 से 30 नवंबर तक चलेगा। इसके तहत नए व पुराने आवेदन के साथ दाखिले दिए जाएंगे। इसमें पूर्व की मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रक्रिया होगी। विद्यार्थियों के पास दाखिला लेने का अंतिम मौका है। इस चरण में किसी प्रकार का कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। इसके लिए विद्यार्थियों को सुबह 11 बजे संस्थान पहुंचकर मेरिट कार्ड जमा करवाना होगा। वहीं सभी मूल दस्तावेज लेकर आने होंगे। संस्थान में ही ऑनलाइन या नकद फीस जमा करवाई जाएगी। संस्थान में रिक्त सीट की संख्या दाखिला पोर्टल पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन

इस चरण में दाखिला के लिए विभाग की ओर से नई व पुरानी मेरिट लिस्ट को आधार बनाया जाएगा। इसमें किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा और मेरिट सूची के अनुसार ही आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ ही दस्तावेजों की जांच की जाएगी। दस्तावेज दुरुस्त होने पर साथ ही फीस भी जमा करवानी होगी। फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 नवंबर रहेगी। विद्यार्थियों को प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 11 बजे एडमिट कार्ड जमा करवाना होगा। वहीं विद्यार्थियों को सभी मूल दस्तावेज लेकर संस्थान पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान में किसी प्रकार की विद्यार्थियों को परेशानी न हो, इसके लिए सहायता केंद्र बनाए गए हैं। प्रबंधन की ओर से संस्थान में कुल छह सहायता केंद्र स्थापित किया गया। इन केंद्रों पर तीन तीन सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रक्रिया के लिए कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। छुट्टी के बावजूद भी शनिवार व रविवार को संस्थान खोला गया। सहायता केंद्र प्रक्रिया से पूर्व समय से ही लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed