फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students who reached school were welcomed with tilak, Yamunanagar

स्कूल पहुंचे छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Students who reached school were welcomed with tilak, Yamunanagar
स्कूल पहुंचने पर बच्चों का स्वागत करते अध्यापक। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। पहली से कक्षा तीन के लिए स्कूल खोलने का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी कम उपस्थित रही। करीब डेढ़ साल बाद खुले स्कूलों में बच्चों के आने पर उनका स्वागत किया जा रहा है। इसके लिए स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। उत्सव को लेकर विद्यार्थियों में उमंग है तो शिक्षक उत्साहित हैं।
इसी कड़ी में मंगलवार को राजकीय उच्च विद्यालय फतेहगढ़ के प्राथमिक स्कूल में भी प्रवेश उत्सव मनाया गया। पहले दिन छात्रों की संख्या कम होने के कारण प्रवेश उत्सव दूसरे दिन मनाया गया। स्कूल के मुख्य अध्यापक धर्म सिंह सांगवान, मिडिल हेड राजेश, स्कूल प्रभारी सुमन व अध्यापिकाओं स्कूल पहुंचने पर नन्हें सितारों का तिलक लगाकर व फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं स्कूल की वरिष्ठ अध्यापिका आरती गर्ग, रिंकी, दीपाली, रामेश्वर दास व शिक्षकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। सभी अध्यापकों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

विद्यालय प्रभारी ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी के जीवन में स्कूल का पहला दिन विशेष महत्व रखता है। जब विद्यार्थी स्कूल में प्रवेश करता है, तो उसे स्कूल में भी अपनापन महसूस हो। इसीलिए सभी अध्यापक प्रवेश उत्सव मनाकर विद्यार्थियों के लिए एक सकारात्मक वातावरण तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके इस प्रयास से बच्चों में भारी उत्साह है। स्वागत से नन्हें सितारे खिलखिला उठे हैं। इससे विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ेगा। इस दौरान प्राथमिक स्कूल की सभी अध्यापिकाओं सहित मोनिका अरोड़ा, रजनी अरोड़ा, मोनिका व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed