फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students were taught to make bakery products

Yamuna Nagar News: छात्राओं को सिखाया बेकरी उत्पाद बनाना

Sun, 06 Apr 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 06 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Students were taught to make bakery products
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी कन्या महाविद्यालय में बेक एंड ग्रो विषय पर कार्यशाला हुई। आयोजन महाविद्यालय के इंस्टीट्यूशनल इनोवेशन काउंसिल व गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस दौरान इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट भंभौली से आए असिस्टेंट लेक्चरर मुकेश कुमार ने छात्राओं को बेकरी उत्पाद बनाने के गुर सिखाए।
कार्यशाला के दौरान छात्राओं को ब्रेड बन, एप्पल पाई, आइसिंग के साथ केक, गट्टे पुलाव, स्विस रोल, पेटीज, पालक और मशरूम सूप, कचौरी, कुकीज, चॉकलेट ब्राउनी सहित अन्य खाद्य पदार्थ सिखाए गए। इसके अलावा टेबल सजा के बारे में बताया गया। मुकेश कुमार ने कहा कि बेकरी व्यवसाय शुरू करने के लिए बेकिंग तकनीकों में महारत जरूरी है। इसके लिए हमें ओवन की जरूरत होती है।
विज्ञापन

बेकिंग व्यंजनों के लिए फ्राइंग, रोलिंग व आटा तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव जरूरी है। उन्होंने कहा कि बेकिंग प्रोडक्ट तैयार करते समय मीठे व नमकीन के स्वाद में संतुलन जरूरी है। ओवन में बेहतर प्रोडक्ट तैयार करते हुए समय व तापमान नियंत्रण में भी कुशलता जरूरी है। किस प्रोडक्ट में किस प्रकार के मसाले इस्तेमाल किए जाने हैं, इसकी भी जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोडक्ट तैयार करने के बाद उसकी प्लेटिंग और प्रेजेंटेशन के बारे में नॉलेज होनी चाहिए। प्राचार्य डॉ. सुरिंद्र कौर ने कहा कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिहाज से बेक एंड ग्रो कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्राएं बेकरी प्रोडक्ट बनाना सीख कर घर से भी स्टार्टअप शुरू कर सकती हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभूति राणा, आंचल कांबोज, मानसी शर्मा व रूपल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed