फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students were motivated for the foundation program

Yamuna Nagar News: बुनियाद कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित

Tue, 16 Jul 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 16 Jul 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Students were motivated for the foundation program
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। मिशन बुनियाद कार्यक्रम की सोमवार को शुरुआत हो गई। इसके लिए कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में हुआ। मुख्यातिथि जगाधरी खंड शिक्षा अधिकारी केएस संधावा ने कहा कि बुनियाद विभाग व सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। जिसका लाभ और परिणाम अब देखने को मिल रहा है।
बुनियाद में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ एडवांस स्टडी भी करवाई जाती है और बुनियाद कार्यक्रम में एडमिशन चयन राजकीय विद्यालयों में पढ़ रहे मेधावी विद्यार्थियों का तीन लेवल की परीक्षा से किया जाता है। बुनियाद कार्यक्रम 9वीं से 10वीं तक होता है। जो विद्यार्थी बुनियाद के तहत 10वीं की परीक्षा पास कर लेते हैं, उनका चयन सुपर-100 में होता है।
विज्ञापन

बुनियाद के तहत प्रदेश में 103 सेंटर बनाए गए हैं। हर खंड में एक बुनियाद स्टडी सेंटर की व्यवस्था की गई है। जिले में कुल पांच बुनियाद केंद्र हैं, जिसमें कुल 412 विद्यार्थी हैं। मिशन बुनियाद के बाद सुपर-100 के लिए विद्यार्थी परीक्षा से चयनित होकर कुरुक्षेत्र में जेईई, नीट, एनडीए की एडवांस स्टडी ग्रहण करते हैं। सुपर-100 में विद्यार्थी दो वर्ष तक 11वीं व 12वीं की पढ़ाई के साथ एडवांस स्टडी बिना किसी शुल्क के करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आईआईटी मेंस एग्जाम में 124 विद्यार्थी क्वालीफाई हुए। आईआईटी एडवांस एग्जाम में 63 विद्यार्थी पास हुए। नीट में 25 विद्यार्थी 600 से ज्यादा अंक लेकर पास हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बीईओ सहित अन्यों ने विद्यालय प्रांगण में पौधे लगाए। कार्यक्रम में विद्यालय प्रिंसिपल रामकिशन, विकल्प फाउंडेशन जोनल प्रभारी नवजीवन, स्टाफ एवं बुनियाद के 78 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed