फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students were made aware of their rights

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को अधिकारों के प्रति किया सजग

Fri, 02 Jan 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 02 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Students were made aware of their rights
जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जानकारी देती एएसआई नीलम। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगााधरी। सेफ सिटी टीम की ओर से शहर के आईसीएस सेंटर शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। इसमें टीम इंचार्ज एएसआई नीलम मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने कहा कि आज जागरूकता ही हमारा सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। यदि विद्यार्थी अपने अधिकारों व कानून की जानकारी रखेंगे तो न केवल वे स्वयं सुरक्षित रहेंगे, बल्कि समाज को भी सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभा सकेंगे।
एएसआई नीलम ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पॉक्सो एक्ट बच्चों के विरुद्ध होने वाले यौन अपराधों से उनकी सुरक्षा के लिए बनाया गया है। किसी भी प्रकार के गलत स्पर्श, शोषण या दुर्व्यवहार की स्थिति में चुप न रहें, बल्कि तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे व बुरे स्पर्श के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने आपातकालीन सेवाओं के लिए डायल 112 और 112 मोबाइल एप के उपयोग के बारे भी जानकारी दी। किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर कॉल कर तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। 112 ऐप से लोकेशन शेयर कर सहायता और भी तेजी से मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed