फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students were informed about the importance of AI

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को दी एआई के महत्व की जानकारी

Sat, 28 Feb 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 28 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Students were informed about the importance of AI
राजकीय कॉलेज छछरौली में कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी। संस्थान - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



छछरौली। राजकीय महाविद्यालय में रियल टाइम एप्लीकेशन ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर व्याख्यान करवाया गया। मुख्य वक्ता एआई विशेषज्ञ बृजपाल ने एआई के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील तनेजा के नेतृत्व और कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. लखविंद्र की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
उन्होंने कहा कि तकनीक अब केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे जीवन के हर पहलू को प्रभावित कर रही है। उन्होंने एआई द्वारा बीमारियों की शुरुआती स्तर पर पता लगाने और रोबोटिक सर्जरी में इसकी सटीकता, स्मार्ट ट्रांसपोर्टेशन, ई-कॉमर्स और फाइनेंस, ऊर्जा की बचत और संसाधनों के कुशल प्रबंधन आधारित प्रणालियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

डॉ. लखविंद्र सिंह ने कहा कि आने वाला समय केवल एआई का नहीं, बल्कि मानव बुद्धि और एआई के सफल समन्वय का है। कार्यक्रम के अंत में प्रश्न उत्तर सत्र हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने एआई से होने वाले रोजगार के बदलावों को नैतिक चुनौतियां पर सवाल पूछे। इस दौरान डॉ. विशाल वर्मा, डॉ. नेहा, डॉ. भावना शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed