फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students were informed about the harmful effects of drug abuse

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को दी नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी

Fri, 30 Jan 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 30 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Students were informed about the harmful effects of drug abuse
विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी, अतिथि व अध्यापक। स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुसिंबल में स्कूल इंचार्ज रणधीर कुमार की देखरेख में स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को दैनिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति सजग कर शारीरिक, मानसिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाना रहा।
प्रवक्ता गणेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को हैंड वॉश, व्यक्तिगत स्वच्छता, नशे के दुष्प्रभाव तथा गुड टच और बैड टच जैसे संवेदनशील विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जागरूकता बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

मनोवैज्ञानिक प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि इन विषयों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे स्वयं की सुरक्षा व सामाजिक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। शिक्षिका परवीन बाला और परमजीत कौर ने नशे से होने वाले दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नशा किस प्रकार स्वास्थ्य, भविष्य और पारिवारिक जीवन को प्रभावित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गुड टच और बैड टच के बारे में सरल व प्रभावी तरीके से समझाकर विद्यार्थियों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित आशा वर्कर पूजा और सुदेश ने हाथ धोने के सही तरीकों और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से स्वच्छता अपनाना अनेक बीमारियों से बचाव का सबसे सरल उपाय है। इस मौके पर प्रदीप कुमार, जसविंदर सिंह, सुरेश पाराशर, राजेश कुमार, निधि, सुनीता देवी, गीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed