{"_id":"6894efd472e95498dc0ac05f","slug":"students-were-informed-about-nss-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-141969-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छात्रों को एनएसएस के बारे में जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छात्रों को एनएसएस के बारे में जानकारी दी
Thu, 07 Aug 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में वीरवार को एनएसएस सेल की ओर से सभी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रो. नवीन भारद्वाज व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. पिंकी रानी ने किया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने एनएसएस के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी।
प्रो. भारद्वाज ने एनएसएस की भूमिका से लेकर अंत तक पूरे विषय पर विस्तार में चर्चा की। उन्होंने बताया कि बच्चे एनएसएस से जुड़कर एक सफल भविष्य का निर्माण कैसे कर सकते हैं। समाज सेवा जीवन को निखारने और बेहतर बनाने का काम करती है। एनएसएस में लगने वाले तीन एक दिवसीय कैंप, सात दिवसीय कैंप व एनआईसी कैंप, मेरिट सर्टिफिकेट के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार बताया गया।
इसके साथ छात्रों को प्री आरडी कैंप, स्वच्छता कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य, रक्तदान इत्यादि के बारे में भी बताया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ माला शर्मा ने बच्चों को बताया कि एनएसएस एक ऐसा रास्ता है जिस पर चलकर बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। विद्यार्थियों को एनएसएस में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह, प्रो. आशीष भल्ला आदि मौजूद रहे।