फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students were given information about the rules of internship

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को दी इंटर्नशिप के नियमों की जानकारी

Fri, 21 Feb 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 21 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Students were given information about the rules of internship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में तीन दिवसीय विभागानुसार इंटर्नशिप उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य नई शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के सभी नियमों व दिशा निर्देशों से अवगत कराना था।
वक्ताओं ने विद्यार्थियों को बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुसार द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी अपनी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा के पश्चात और एमए के विद्यार्थी अपनी दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा के पश्चात चार से छह सप्ताह (120 घंटे) की इंटर्नशिप करेंगे, यह सभी के लिए अनिवार्य है।
विज्ञापन

काॅलेज के इंटर्नशिप सेल के संयोजक प्रो. परवीन खुराना ने विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के क्षेत्रों की जानकारी दी और उन्हें उनके पर्यवेक्षकों से भी मिलवाया। कार्यकारी प्राचार्य डाॅ. अनिल धवन ने विद्यार्थियों को काॅलेज की ओर से किए गए विभिन्न एमओयू के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि काॅलेज सभी विद्यार्थियों की इंटर्नशिप करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इस मौके पर इंटर्नशिप सेल के संयोजक प्रो. परवीन खुराना, सभी प्रभारी शिक्षक व सभी पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed