{"_id":"683a1e4f24da23cf880345b0","slug":"students-were-given-information-about-small-scale-industries-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-138578-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को लघु उद्योगों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को लघु उद्योगों की दी जानकारी
Sat, 31 May 2025 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 31 May 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी।स्कूल
यमुनानगर। मॉडल टाउन स्थित शहीद नवीन वैद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को पीएम फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग स्कीम के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम डीपीई कृष्ण लाल की देखरेख में हुआ। इसका नेतृत्व प्राचार्य राम किशन ने किया।
प्राचार्य ने बताया कि कोई भी व्यक्ति पीएम एफएमई स्कीम के तहत फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाकर 35 प्रतिशत सब्सिडी या अधिकतम 10 लाख की सब्सिडी प्राप्त कर सकता है। फूड प्रोसेसिंग यूनिट के तहत नमकीन उद्योग, सरसों, सब्जी प्रसंस्करण उद्योग, चाय, कॉफी, जूस शेक, पनीर दही उद्योग, चिप्स कुरकुरे उद्योग, चॉकलेट टॉफी, अंडा उद्योग, ड्राई फ्रूट, खाद्य पैकेजिंग उद्योग, कुल्फी आइसक्रीम, पापड़ उद्योग, विभिन्न मिठाई उद्योग, फास्ट फूड फैक्टरी, सोडा निर्माण व आचार मुरब्बा उद्योग लगा सकते हैं।
फूड प्रोसेसिंग यूनिट का विस्तार करने के लिए पीएमएफएमई योजना के तहत लोन पर 35 प्रतिशत और अधिकतम 10 लाख की सब्सिडी मिलती है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ऑरेंज, अनार, लीची का जूस, गुलाब जल वितरित किया गया। इस दौरान पुनीत, सूरज, मुस्कान, शिवानी, पायल, संजना, सलोनी, सौरभ शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।