फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students were given information about entrepreneurship programs

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को उद्यमशीलता कार्यक्रमों की दी जानकारी

Tue, 26 Aug 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 26 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Students were given information about entrepreneurship programs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को उद्यमिता पखवाड़े के तहत रेडक्रॉस प्रकोष्ठ व रोजगार प्रकोष्ठ की ओर से पीपीटी व्याख्यान करवाया गया। जिसमें सृजन स्टार्टअप इन्क्यूबेटर्स प्रोजेक्ट हेड, सागा म्यूजिक के कपिल मदान मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ रेडक्रॉस कन्वीनर डॉ. रिंकू शर्मा ने किया। मुख्य वक्ता कपिल मदान ने जिले के महाविद्यालयों में चल रहे उद्यमशीलता कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आने वाला समय चुनौती पूर्ण है। अत: हमें स्वयं आज से ही अपनी तैयार करनी होगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी एंटीक पीस रेडियो कार्यक्रम पॉडकास्ट प्रिंटिंग टी-शर्ट, मग, पिलो कवर, साबुन इत्यादि बनाकर स्वयं धन अर्जित कर रहे हैं। उन्हें सिर्फ एक प्लेटफार्म दिया जा सकता है। यदि स्वयं में ऐसा कुछ करने का जज्बा है तो प्लेटफार्म मिलता रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार ने कहा कि मांग के अनुसार स्वयं को स्थापित करें। स्वयं का कौशल विकास करें, ताकि किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के तहत विद्यार्थियों को स्वदेशी वस्तु खरीदने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान डॉ. निर्मल शर्मा, ऋतु बेनीवाल, लैब अटेंडेंट अशोक, जसवीर कौर सहित सभी विद्यार्थी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed