{"_id":"67549e26f3a27798220b4574","slug":"students-took-oath-to-lead-a-healthy-lifestyle-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-129532-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने ली स्वस्थ जीवन शैली की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने ली स्वस्थ जीवन शैली की शपथ
Sun, 08 Dec 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महाराजा अग्रसेन कॉलेज में कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. करुणा ने किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को शारीरिक व्यायाम के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट का उद्देश्य जीवन शैली व शारीरिक रूप से सक्रिय तरीके से व्यवहार में परिवर्तन करना है। उन्होंने फिट इंडिया कार्यक्रम को जन आंदोलन बनाने की अपील की।
उन्होने फिट इंडिया सप्ताह के कार्यक्रम का शेड्यूल जारी किया। कार्यक्रम का शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष हेमराज कौशिश को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके नेतृत्व में योगा, फन गेम्स, रस्सी कूद, नृत्य, स्वास्थ्य निबंध लेखन व दिमागी कसरत की विभिन्न गतिविधियां व प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि बेहतरीन जीवन जीने के लिए शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का होना जरूरी है। स्वस्थ व्यक्ति ही जीवन का आनंद लेता है और देश की तरक्की में अपना सहयोग दे सकता है।