फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students took oath to end corruption, Yamunanagar

विद्यार्थियों ने ली भ्रष्टाचार समाप्त करने की शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Students took oath to end corruption, Yamunanagar
प्रतियोगिता के दौरान दीप व थाली सजाते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी पब्लिक स्कूल में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। सेंट्रल बैंक की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियोें ने भ्रष्टाचार समाप्त करने की शपथ ली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राध्यापक विजय काशिव ने की। संचालन डीएवी शाखा के कार्यकारी प्रबंधक मुकेश गोयल ने किया। वहीं कार्यक्रम में बैंक के मुख्य प्रबंधक अभिषेक राज गुप्ता मुख्यातिथि रहे। विजय काशिव ने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह हर साल मनाया जाता है, जो देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन से मेल करता है। सरदार पटेल को उच्च ईमानदार व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। यह देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ है। इसका उद्देश्य नया भारत बनाने के लिए भारत सरकार के दृष्टिकोण की खोज में, केंद्रीय सतर्कता आयोग का उद्देश्य भ्रष्टाचार के बारे में व्यापक रूप से लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन

अभिषेक राज गुप्ता ने कहा कि देश के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक विकास में भ्रष्टाचार प्रमुख बाधा है। इसके खिलाफ सरकार, नागरिक और निजी क्षेत्र के लोगों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ने के लिए हर नागरिक को सतर्कता और ईमानदारी का दृढ़ निश्चय करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि कहा कि कि युवा शक्ति के द्वारा भ्रष्टाचार का उन्मूलन आसानी से किया जा सकता है। कार्यक्रम में थाली व दीया सजावट की प्रतियोगिता करवाई गई। विजेताओं को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed