फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students' temperature will be measured in schools, attendance will be on the app, Yamunanagar

स्कूलों में मापा जाएगा विद्यार्थियों का तापमान, एप पर लगेगी हाजिरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Students' temperature will be measured in schools, attendance will be on the app, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने पर शिक्षा विभाग स्कूल खोलने की तैयारी में जुट गया है। सरकार के आदेश के बाद विभाग स्कूलों में आवश्यक बंदोबस्त करने में लगा हुआ है। वहीं इसके लिए जिलास्तरीय बैठक में सभी खंड अधिकारियों व क्लस्टर हेड को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत स्कूलोें में विद्यार्थियों के शरीर का तापमान मापा जाएगा और एप से हाजिरी लगाई जाएगी।
सरकार ने 16 जुलाई से कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने का फैसला किया है। साथ ही स्कूलों में शारीरिक दूरी, सैनिटाइजिंग, मास्क सहित अन्य कोविड-19 प्रोटोकॉल का भी पालन करने के आदेश दिए हैं। विद्यार्थियों के स्कूल आने की सबसे पहली मंजूरी अभिभावकों की होगी। जारी गाइडलाइन के अनुसार स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को उसके अभिभावकों की अनुमति पत्र के साथ ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए अभिभावकों को लिखित सहमति देनी होगी कि वे अपने बच्चे को स्कूल भेजना चाहते हैं। बिना इसके विद्यार्थियों की भौतिक कक्षाएं नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन

. कक्षा में शारीरिक दूरी, मास्क इत्यादि का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए सभी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या के मुताबिक ही व्यवस्था बनाने के आदेश दिए गए हैं। जिन कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है, वहां एक तिहाई विद्यार्थियों के साथ कक्षा लगेगी और जहां संख्या कम है तो वहां आधे विद्यार्थी ही बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नियमों के साथ खुलेंगे स्कूल
विद्यार्थियों की संख्या के मुताबिक उन्हें बुलाया जाएगा। प्रवेश से पहले उनका तापमान मापा जाएगा। विद्यार्थियों और अध्यापकों की हाजिरी अवसर एप पर लगेगी। वहीं एप पर ही तापमान दर्ज किया जाएगा। विद्यार्थियों की प्रतिदिन रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को देनी होगी। बेंच पर विद्यार्थी का नाम लिखा होगा। सभी अध्यापकों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा। प्रतिदिन स्कूल की सफाई और सैनिटाइज करना होगा। सभी शौचालयों में कीटनाशकों का प्रयोग किया जाएगा।

शिक्षा विभाग कोरोना संक्रमण को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। स्कूल खोलने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। दो दिन में सभी स्कूलों में जरूरी प्रबंध कर लिए जाएंगे। - शिव कुमार धीमान, उप जिला शिक्षा अधिकारी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed