फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students started gathering for legal literacy competition

Yamuna Nagar News: विधिक साक्षरता प्रतियोगिता के लिए जुटने लगे विद्यार्थी

Tue, 05 Nov 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 05 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Students started gathering for legal literacy competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से करवाई जा रही प्रदेशस्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हो रही है। दो दिवसीय प्रतियोगिता की मेजबानी जिला शिक्षा विभाग की मिली है। विभाग की ओर से यह प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में करवाई जा रही है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थी सोमवार से ही पहुंचने लगे।
सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में ही प्रतिभागियों के रहने व खान-पान की व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए अधिकारी दिन रात जुटे हैं। दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 जिलों के 720 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता दो सत्रों की करवाई जा रही है। पिछले साल विभाग की ओर से यह प्रतियोगिता नहीं करवाई गई थी।
विज्ञापन

इस पर विभाग सत्र 2023-24 की प्रतियोगिता भी एक साथ करवा रहा है। मंगलवार को पहले दिन 2023-24 सत्र के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। पिछले साल प्रतियोगिता न होने के कारण 12वीं के विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाए थे। ऐसे में विभाग ने पिछले साल 12वीं पास कर चुके विद्यार्थियों को भी इसमें आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों के अनुसार केवल वहीं विद्यार्थी इसमें भाग ले सकेंगे, जो 12वीं तो पास कर चुके हैं, लेकिन पिछले साल मंडल स्तर पर उनका चयन किया गया था। पिछले साल मंडल स्तर पर चयनित 12वीं पास ही इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में दोनों सत्रों के कुल 720 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं, जिसमें 12वीं पास कर चुके विद्यार्थियों की संख्या 40 के करीब है। मंगलवार को पिछले की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। बुधवार को इस साल की प्रतियोगिता होगी।


प्रत्येक मंडल से कुल 120 विद्यार्थियों का चयन

प्रदेश में कुल छह मंडल है। प्रत्येक मंडल से कुल 120 विद्यार्थियों का चयन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस दौरान 360 विद्यार्थियों की प्रतियोगिता मंगलवार और 360 विद्यार्थियों की प्रतियोगिता बुधवार को होगी। कई दूर जिलों के विद्यार्थी सोमवार शाम को सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल पहुंच गए थे। स्कूल में ही विद्यार्थियों के स्नान, खान-पान इत्यादि का प्रबंध किया गया है। सोमवार शाम तक करीब 100 विद्यार्थी स्कूल पहुंच चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed