फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students spread colors of talent in life skills exhibition

Yamuna Nagar News: जीवन कौशल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Students spread colors of talent in life skills exhibition
यमुनानगर। ममीदी गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को विद्यार्थियों ने जीवन कौशल पर प्रदर्शनी लगाई। इस अवसर पर बीआरसी जगाधरी सुनीता गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस प्रदर्शनी में छठी सातवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने बहुत सुंदर मैजिक सीट बनाई। इसके अलावा प्रदूषण पर चार्ट व मॉडल इत्यादि भी बनाए। प्रदर्शनी में शिक्षक नेता महेंद्र सिंह कलेर भी पहुंचे। मैजिक बस फाउंडेशन से अक्षत ठाकुर, सुनेहा रानी, सीमा व अंकिता ने भाग लिया। बीआरसी सुनीता गुप्ता ने विद्यार्थियों से प्रदूषण के दुष्प्रभावों का संदेश देते हुए चार्ट व मॉडल पर सवाल जवाब पूछे। जिनका विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास से जवाब दिया।
विज्ञापन

बीआरसी सुनीता गुप्ता ने कहा कि स्कूलों में चल रही जीवन कौशल गतिविधियों से विद्यार्थियों में विभिन्न जीवन कौशलों का विकास हो रहा है। विद्यार्थी खेल-खेल में जीवन कौशल सीख रहे हैं। बच्चों ने बताया कि मैजिक शीट बनाना बहुत अच्छा लगता है। खेल-खेल में विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियां सीखते है। इससे पढ़ाई में भी मन लगता है। एसएसओ (स्कूल सपोर्ट ऑफिसर) सुनेहा रानी ने बताया कि हमने अभी तक 3 जीवन कौशल संवाद, समानुभूति और आत्म जागरूकता पर काम किया है। आने वाले समय में और भी जीवन कौशल विद्यार्थियों को सिखाए जाएंगे। इस दौरान स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता भी हुई जिसमें प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मौके पर विद्यालय प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, सतीश कुमार, सीमा, सुनेहा, अंकिता, संगीता, प्रवेश कुमारी, अनु शर्मा, रीना, रेखा, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed