फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students showed their talent in Mehndi competition

Yamuna Nagar News: मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 07 Aug 2024 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 07 Aug 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Students showed their talent in Mehndi competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को हरियाली तीज महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूल में विभिन्न गतिविधियां व कार्यक्रम करवाए गए। पहली से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने तीज के गीत व नृत्य प्रस्तुत कर पर्व का महत्व समझाया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। छात्राओं ने मेहंदी के विभिन्न आकर्षक डिजाइन बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य एसके नरूला ने विद्यार्थियों को तीज पर्व मनाने का कारण बताया। उन्होंने कहा कि पर्व हमारी संस्कृति की विकसित धरोहर हैं। जिसे हमें सहज कर अपनी अगली पीढ़ी को सौंपना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज युवाओं व बच्चों पर पश्चिमी सभ्यता का ज्यादा असर हो रहा है। जिससे आकर्षित होकर युवा विदेशों का रूख कर रहे हैं। ऐसे में अध्यापकों की जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है कि वे आने वाली पीढ़ी को अपनी समृद्धि संस्कृति के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों को अपनी संस्कृति से जुड़ने व उसे जानने का मौका मिलता है। कार्यक्रम में उषा धीमान, गौरव, मेघा, भावना, भूपेंद्र आदि ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed