फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students showed talent in competitions

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

Sat, 18 May 2024 05:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 18 May 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Students showed talent in competitions
रादौर। पॉलिटेक्निक दामला में शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार, प्रौद्योगिकी परिषद, पंचकूला की ओर से आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने क्विज कंपटीशन, डेक्लेमेशन, पोस्टर मेकिंग कंपटीशन शामिल थे। प्रतियोगिताओं में 10 से अधिक स्कूलों के 80 से 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया और तकनीकी ज्ञान में अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

वहीं क्विज कंपटीशन, डेक्लेमेशन, पोस्टर मेकिंग में, स्वराज पब्लिक स्कूल दामला के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करके प्रथम स्थान अर्जित किया। क्विज कंपटीशन में न्यू रामा कृष्णा पब्लिक स्कूल यमुनानगर, डेक्लेमेशन में गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल कैंप, पोस्टर मेकिंग में, होली हार्ट हाई स्कूल यमुनानगर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करके द्वितीय स्थान अर्जित किया। क्विज कंपटीशन में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुंजल, डेक्लेमेशन में मुकंद लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रादौर एवम पोस्टर मेकिंग में पंडित बंशीधर शास्त्री मेमोरियल स्कूल यमुना नगर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार, कार्यक्रम के संयोजक विपिन उप्पल, उप संयोजक, रोहित मंधार ने छात्रों को संबोधित किया और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रों की मेहनत और उत्साह की सराहना की और उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में मेधा वशिष्ठ, सहायक प्रोफेसर, जेएमआईईटीआई संस्थान रादौर, जसप्रीत कौर लेक्चरर इंग्लिश स्वराज पब्लिक स्कूल दामला ने जज की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed