{"_id":"626311c70a4a47537f474995","slug":"students-showed-talent-and-applauded-fiercely-yamuna-nagar-news-knl105812580","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैलेंट शो में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा तो जमकर बजी तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैलेंट शो में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा तो जमकर बजी तालियां
विज्ञापन
रादौर। दामला के पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुक्रवार को टैलेंट शो-2022 का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एकल नृत्य, समूह-नृत्य, लघु-नाटिका, भांगड़ा, कविता-पाठ, मिमिक्री, फैंसी ड्रेस, गायन, डम्ब-शो के माध्यम से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस दौरान कविता-पाठ में शगुन ने प्रथम, भाग्य सोबती ने द्वितीय व एकल नृत्य में संतोष-प्रथम व अमन-द्वितीय, एकल गायन में लविश-प्रथम, गोविंद-द्वितीय स्थान पर रहे। ग्रुप डांस में भांगड़ा एंपायर-प्रथम, शिवम एंड ग्रुप द्वितीय व पूजा एंड ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे। एकल नृत्य में सिमरन ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय व निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेहतरीन एंकरिंग के लिए शुभम को प्रथम, सिमरन को द्वितीय व मोक्षिका को तृतीय पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में प्राचार्य अनिल बुद्धिराजा ने विजेता प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व पुरस्कार भेट कर सम्मानित किया। वहीं जब छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा दिखानी शुरू की तो दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल अनिल कुमार बुद्धिराजा ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने इस टैलेंट शो में जमकर अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यार्थियों मेें प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है। केवल इसका मौका मिलने की बात होती है। ऐसे मौकों पर विद्यार्थियों को उत्साह पूर्वक आगे आकर अपनी-अपनी प्रस्तुतियों को सबके समक्ष रखना चाहिए, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि वे शिक्षा के साथ-साथ एक्स्ट्रा एक्टिविटीज में भी भाग लें। छात्रों को नशे की लत से अपने को दूर रखना चाहिए। निर्णायक मंडल की भूमिका सुनील पंजेटा, डॉ. राजेश कपूर, दिव्या सहगल व मोनिका गणेश ने की।