{"_id":"676da4d4b38014f6de092724","slug":"students-should-take-inspiration-from-the-lives-of-sahibzadas-kamal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-130538-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिबजादों के जीवन से प्रेरणा लें विद्यार्थी : कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहिबजादों के जीवन से प्रेरणा लें विद्यार्थी : कमल
Fri, 27 Dec 2024 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। वीर बाल दिवस पर पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ललहाड़ी कलां में विभिन्न कार्यक्रम करवाए गए। कार्यक्रम प्राचार्य कमल किशोर ने की। वरिष्ठ प्राध्यापक भगवान सिंह मुख्य वक्ता रहे। प्रवक्ता कृष्ण कुमार निर्माण ने बताया कि विद्यार्थियों को इस दिवस के बारे जानकारी दी।
प्राचार्य कमल किशोर ने कहा कि विद्यार्थियों को चारों साहिबजादों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। साहिबजादों ने मानवता, सत्य व धर्म के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया था। भगवान सिंह ने कहा कि विश्व में ऐसी मिसाल नहीं मिल सकती है, जो बाबा अजीत सिंह, जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने पेश की है। ऐसे महापुरुषों व शहीदों की बदौलत हमारा अस्तित्व सुरक्षित है। सभी को वीर साहिबजादों से प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए।
इस दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। वहीं, विद्यार्थियों ने साहिबजादों की वीरता पर अपने शब्दों में विचार रखे। छात्रा साहिबा, शाइन, सेजल, स्मृति, नफीसा, हरमन, इरफान ने व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में राकेश धीमान, प्रमोद शर्मा ने व्यवस्था संभाली। इस दौरान संजीव कुमार, विशाल कुमार, धनीराम, मधु, मनदीप कौर, वीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, मनप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहे।