फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   students sav found railwaiy line

घर से घूमने की बात कह कर निकले बीकॉम छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
students sav found railwaiy line
घर से घूमने की बात कहकर निकले बीकॉम फर्स्ट ईयर के छात्र का शव मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर यार्ड के पास क्षत विक्षत हालत में मिला। रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना पर जीआरपी ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में लिया। छात्र की मौत को आत्महत्या समझा जा रहा था, लेकिन उसके पास किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ। वहीं परिजनों ने भी ऐसी किसी आशंका को नकारा दिया है। जीआरपी के अनुसार युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। हादसा रविवार देर शाम मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के पास हुआ। मृतक की शिनाख्त उसके ताऊ के लड़के मुकेश ने अंबाला के मुलाना क्षेत्र के गांव मनका-मनकी निवासी हर्ष उर्फ हैप्पी के रूप में की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस थाना के हवलदार राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें स्टेशन मास्टर की ओर से मेमो द्वारा सूचना मिली थी कि मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव पड़ा है। जिस पर उन्होंने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया।एचसी राकेश कुमार ने बताया कि मौके पर एक युवक जिसकी उम्र करीब 19 साल थी का शव पड़ा हुआ था। शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हुआ पड़ा था। आसपास लोगों से उसके बारे पूछताछ की, लेकिन किसी ने उसकी शिनाख्त नहीं की। युवक के कपड़ों से भी कोई दस्तावेज नहीं मिला। इस दौरान किसी ने बताया कि युवक अंबाला के मुलाना के पास स्थित गांव मनका-मनकी का रहने वाला है। जिसके बाद गांव में सूचना पहुंचाई गई। जिस पर सोमनाथ कश्यप ने युवक की शिनाख्त की। सोमनाथ ने बताया कि उनका साढ़े 18 वर्षीय बेटा हर्ष कश्यप उर्फ हैप्पी शहर के एमएलएन कॉलेज में बीकॉम. फर्स्ट ईयर में पढ़ता था। वह प्रतिदिन कॉलेज आना जाना करता था। रविवार शाम को वह घर से घूम कर आने की बात कह कर निकला था। जिसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटा। सोमनाथ ने बताया कि हर्ष अपने साथ मोबाइल नहीं रखता था। उसे इन सब का जरा भी शौक नहीं था। हर्ष की मौत को पिता सोमनाथ ने हादसा बताया। उन्होंने कहा कि हर्ष का ध्यान केवल पढ़ाई में था। उसका किसी से प्रेम, दुश्मनी व रंजिश इत्यादि नहीं है। घर से भी वह हंसते हुए सामान्य स्वभाव में निकला था।
विज्ञापन

एचसी राकेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। जिस कारण 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed