फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students remain troubled due to slow running of portal

Yamuna Nagar News: पोर्टल धीमी चलने से विद्यार्थी रहे परेशान

Thu, 06 Jun 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 06 Jun 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Students remain troubled due to slow running of portal
जगाधरी। यूजी कोर्स में दाखिला लेने की प्रक्रिया के तीसरे दिन बुधवार को विद्यार्थियों ने विभिन्न कॉलेजों में पहुंच कर दाखिले के लिए आवेदन किया लेकिन तीसरे दिन भी पोर्टल धीमा चलने के कारण विद्यार्थियों और कर्मचारियों को परेशानी हुई। पोर्टल की धीमा गति के कारण आवेदन प्रक्रिया में समय लग रहा था। कई बार एक आवेदन को पूरा करने और ओटीपी आने में कर्मचारियों को 15 से 20 मिनट तक समय लग गया। जिससे विद्यार्थियों को भी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी दिन की अपेक्षा बुधवार को कॉलेज में ज्यादा विद्यार्थी दिखाई दिए। हालांकि आवेदन कम हुए, लेकिन कोर्स संबंधी जानकारी लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या काफी थी। अभी केवल निजी व एडिड कॉलेज में विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। वहीं राजकीय कॉलेजों में विद्यार्थी पूछताछ के लिए पहुंच रहे हैं। यूजी कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। विद्यार्थियों को आवेदन के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की साइट के पोर्टल पर विजिट कर अपनी डिटेल्स अपलोड करनी होगी। विद्यार्थियों को कोर्स व फीस सहित उनकी सीटों की जानकारी पोर्टल से मिलेगी। आवेदन प्रक्रिया 25 जून तक चलेगी। वहीं दो जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जबकि फाइनल लिस्ट तीन जुलाई को जारी होगी।
विज्ञापन


--------
कॉलेज में लगाए गए हेल्प डेस्क

कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यार्थी कॉलेज पहुंच रहे हैं, आवेदन से पहले विद्यार्थी कोर्स व डिग्री संबंधी जानकारी जुटा रहे हैं। ऐसे में किसी विद्यार्थी को परेशानी न हो इसके लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। लगभग सभी कॉलेज ने दो से तीन डेस्क स्थापित किए हैं। वहीं जिन काॅलेज में सीटों व कोर्स की संख्या ज्यादा है, वहां चार से पांच हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। यहां से विद्यार्थियों को आवेदन करने की प्रक्रिया आवश्यक दस्तावेज सहित अन्य जानकारी दी जा रही है। इस दौरान विद्यार्थियों को कॉलेज में मिलने वाली सुविधाओं, करवाई जाने वाली गतिविधियों इत्यादि के बारे भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

वर्जन

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी कॉलेज में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। शुरुआत में ट्रैफिक होने के कारण पोर्टल बीच में धीमा हो जाता है। परंतु फिर ठीक चल जाता है। अभी तक इस बारे कोई शिकायत नहीं है। उच्चतर विभाग के निदेशानुसार कॉलेज में सभी प्रबंध किए गए हैं।

संजीव कुमार, कार्यवाहक प्राचार्य राजकीय कॉलेज छछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed