Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students presented a glimpse of Haryanvi culture through Ragani and folk dances.

Yamuna Nagar News: रागनी और लोक नृत्य से विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की हरियाणवी संस्कृति की झलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Students presented a glimpse of Haryanvi culture through Ragani and folk dances.
सांस्कृतिक महोत्सव प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ अति​थि, अ​धिकारी व अन्य। संवाद - फोटो : सांकेतिक
व्यासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर में मंगलवार को जिलास्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के करीब 2000 विद्यार्थियों ने रागिनी, स्किट, एकल और समूह लोक नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। एसडीएम डॉ. कुलदीप कुमार मुख्यातिथि रहे। जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लता सहित अन्य अधिकारी विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम प्राचार्या मीना कांबोज के नेतृत्व में हुआ। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हरियाणवी लोक परंपराओं की झलक दिखाई। प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 17 नवंबर से कैथल में होने वाले राज्यस्तरीय महोत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान राम नरेश, संजय कुमार, लवनेश मल्होत्रा, राजेंद्र नरवाल, सुशील शर्मा, रणबीर राठी, मुकेश कुमार, रोमिका और सुखविंद्र चहल सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

----------
प्रतियोगिता में यह रहे विजेता
इसमें नौवीं से 12वीं वर्ग की स्किट प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय स्कूल सरांवा ने पहला, राजकीय कन्या विद्यालय जगाधरी ने दूसरा और राजकीय स्कूल छछरौली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। राजकीय हाई स्कूल अमादलपुर को सांत्वना पुरस्कार मिला। रागिनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मॉडल कॉलोनी ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर ने दूसरा व राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय बुटेढ़ी ने तीसरा स्थान पाया। राजकीय कन्या विद्यालय प्रतापनगर को सांत्वना पुरस्कार मिला।एकल लोक नृत्य में राजकीय कन्या विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी यमुनानगर पहले, राजकीय कन्या विद्यालय प्रतापनगर दूसरे और राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय छछरौली तीसरे स्थान पर रहा। राजकीय कन्या विद्यालय जगाधरी को सांत्वना पुरस्कार मिला। समूह लोक नृत्य में राजकीय कन्या विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी यमुनानगर और राजकीय कन्या विद्यालय प्रतापनगर ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। एकल लोक नृत्य में राजकीय कन्या विद्यालय प्रतापनगर ने पहला, राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय साढौरा ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरनौल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। राजकीय मिडिल स्कूल दुसानी को सांत्वना पुरस्कार मिला।

सांस्कृतिक महोत्सव प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ अतिथि, अधिकारी व अन्य। संवाद

सांस्कृतिक महोत्सव प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ अतिथि, अधिकारी व अन्य। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed