{"_id":"66552bece3a84e40f00c49e7","slug":"students-learned-the-intricacies-of-cricket-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-119562-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने जानीं क्रिकेट की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने जानीं क्रिकेट की बारीकियां
Tue, 28 May 2024 06:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 28 May 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में समर कैंप के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने खेल गतिविधियों में भाग लिया। शिविर में विद्यार्थियों ने क्रिकेट की बारीकियों के बारे में जाना। इस दौरान विद्यार्थियों ने जमकर क्रिकेट खेला।
पहली से आठवीं के सभी बच्चों ने टीम बनाकर क्रिकेट का आनंद लिया। बिना हार जीत की परवाह किए बच्चों ने खेल का आनंद लिया। छात्रों ने क्रिकेट के गुर सीखे तो वहीं अध्यापिका नेहा वर्मा ने छात्राओं को कराटे सीखाए। ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े और आवश्यकता पड़ने पर वे स्वयं की रक्षा कर सकें।
नर्सरी से दूसरी के बच्चों ने भेल पूरी बनाना सीखा। अध्यापिका राजवंत, कुसुम, कृष्णा नीलिमा निशा, कीर्ति व नेहा वर्मा के नेतृत्व में बच्चों ने भेल पूरी बनाना सीखा। प्राचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने कहा कि बच्चों ने समर कैंप में पूरी रुचि दिखाते हुए सभी गतिविधियों में भाग लिया है।
विज्ञापन
ऐसी गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों में मनोबल बढ़ता है और नवाचार का विकास होता है। विद्यार्थियों में नवाचार का विकास बेहद जरूरी है, ताकि वे भविष्य में इसका प्रयोग कर श्रेष्ठ कार्य कर सकें। क्रिकेट भारत का लोकप्रिय खेल है। विद्यार्थियों को शिविर में इसकी बारीकियों के बारे बताया गया। खेल कर विद्यार्थी बेहद उत्साहित व आनंदित हुए।