फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students Informed About the Importance of Technology

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को तकनीक के महत्व दी जानकारी

Mon, 11 May 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 11 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Students Informed About the Importance of Technology
कार्यक्रम के दौरान विद्या​र्थियों को जानकारी देते ​​​शिक्षक। स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दामला में लीगल लिट्रेसी क्लब एवं साइंस इनोवेशन काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय तकनीकी दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीक के महत्व तथा देश की प्रगति में उसकी भूमिका से अवगत कराना रहा।
कार्यक्रम में विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल ने कहा कि विज्ञान और तकनीक आज के युग की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार, वैज्ञानिक सोच और नई तकनीकों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। पीजीटी बायोलॉजी कश्मीरी लाल सैनी ने कहा कि तकनीकी विकास किसी भी राष्ट्र की उन्नति का आधार होता है। उन्होंने भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों और आधुनिक तकनीकों के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

पीजीटी केमिस्ट्री कमल शर्मा ने विद्यार्थियों को तकनीक के सकारात्मक उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसका सही प्रयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और संचार के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है। विद्यार्थियों में अलीशा ने कहा कि नई तकनीकों ने शिक्षा को सरल और रोचक बनाया है। छात्र प्रिंस ने युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय तकनीकी दिवस के महत्व और भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed