फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students Informed About Earth Day

Yamuna Nagar News: छात्राओं को पृथ्वी दिवस के बारे में दी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Students Informed About Earth Day
पृथ्वी दिवस के मौके पर बनाए पोस्टर दिखाती छात्राएं व मौजूद स्टाफ। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हिन्दू गर्ल्स कॉलेज जगाधरी में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में हमारी शक्ति हमारा ग्रह विषय पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण सोसायटी, कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी और आईआईसी के तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें सतत भविष्य के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था। शुरुआत जागरूकता संगोष्ठी से हुई, जिसमें प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतों को अपनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान नारा लेखन ओर पोस्टर निर्माण और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किए। साथ ही पर्यावरणीय संकट के प्रभावों को दर्शाने के लिए एक वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्या मोनिका खुराना ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। डॉ. सोनिया शर्मा, डॉ. अंकिता ठाकुर ने छात्राओं को पेड़ लगाने, पानी बचाने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने जैसी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन डॉ. सलोनी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजन में मीनू, नंदिनी और तनु का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed