{"_id":"67d9c1773ecebd9f510345f6","slug":"students-gave-information-about-mental-health-from-models-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-134727-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छात्राओं ने मॉडलों से दी मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छात्राओं ने मॉडलों से दी मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में छात्राओं के मॉडलों का अवलोकन करतीं पीएमओ डॉ. नवजोत किरन। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार को मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति टीम ने मिलकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान डीएवी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने मॉडलों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने के उपाय बताए।
सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति पर इस प्रकार की गतिविधियां समाज में जागरूकता बढ़ाने का कार्य करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और अस्पताल प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवजोत कौर टिवाना ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति पर जागरूकता फैलाने के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं।
डिप्टी सिविल सर्जन (मेंटल हेल्थ एवं डी-एडिक्शन) डॉ. बुलबुल कटारिया ने बताया कि इस तरह के प्रयास युवाओं और समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक सेवा के प्रति उनकी रुचि को भी बढ़ाती हैं।
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुरिंदर कौर ने भी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। डीएवी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष शालिनी छाबड़ा के मार्गदर्शन में तैयार मॉडल को प्रस्तुत किया गया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. नवीन शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और सिविल अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। बीए (मनोविज्ञान) की छात्राओं खुशी और रूपशा ने मॉडल प्रस्तुत किए। मौके पर मॉनिटरिंग एंड इवेल्यूएशन ऑफिसर सुधांशु, डॉ. सुमन कुमारी, सहायक प्रोफेसर सीमा शर्मा और अमनीश वर्मा उपस्थित रहे।