फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students gave exam to get scholarship

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति पाने के लिए दी परीक्षा

Mon, 15 Sep 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Students gave exam to get scholarship
परीक्षा देते विद्यार्थी व निरीक्षण करते पदा​धिकारी। संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आर्थिक कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति देने के लिए एक प्रयास आपके साथ संस्था की ओर से परीक्षा ली गई। यह परीक्षा शहर के सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करवाई गई। परीक्षा के लिए 158 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। रविवार को परीक्षा के लिए 149 विद्यार्थी पहुंचे।
परीक्षा मुख्य केंद्र अधीक्षक शीशपाल चौहान व केंद्र अधीक्षक नरेंद्र गेरा की देख-रेख में करवाई गई। संस्था प्रधान आरएस शर्मा व महासचिव कुंदन कालड़ा ने बताया परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुई। इस 100 अंक की परीक्षा में विद्यार्थियों को बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने थे। परीक्षा में नौ विद्यार्थी अनुपस्थित रहे और 149 उपस्थित रहे। उयह परीक्षा कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में आर्थिक सहयोग देने के लिए हर साल करवाई जाती है। रविवार को ही सदस्यों ने मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

वाइस चेयरमैन सुशील गुलाटी, अनूप कोठियाल व अच्छर सिंह ने बताया कि इसी महीने कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें स्थान पाने वाले विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना विद्यार्थियों को व्यक्तिगत रूप से दे दी जाएगी। 12वीं का वार्षिक परिणाम आने पर उत्तीर्ण विद्यार्थियों के घरों की आर्थिक स्थिति का जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा के अंक देखे जाएंगे। तीन चरणों के बाद निष्पक्ष रूप से विद्यार्थियों को अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा। संस्था का उद्देश्य धनाभाव वाले योग्य बच्चों को प्रोत्साहन राशि से उच्च शिक्षा दिलाकर उनके सपनों को साकार करना है। इस दौरान श्यामपाल शर्मा, सतीश कौशिक, चरणजीत बत्तरा, ओपी सैनी, गोपाल शर्मा, बलदेव राज बत्तरा, प्रदीप शर्मा, राज कुमार धीमान, सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed